बुधवार, 22 नवंबर 2023

ॐ जय जानकीनाथा जय श्री रघुनाथा | Om Jay Jankinatha Jay Shri Raghunatha | Shri Ram Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi

ॐ जय जानकीनाथा जय श्री रघुनाथा | Om Jay Jankinatha Jay Shri Raghunatha | Shri Ram Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi 


ॐ जय जानकीनाथा 
जय श्री रघुनाथा ।
दोउ कर जोरें बिनवौं 
प्रभु! सुनिये बाता ॥
ॐ जय जानकीनाथा
*****
तुम रघुनाथ हमारे 
प्राण पिता माता ।
तुम ही सज्जन-संगी 
भक्ति मुक्ति दाता ॥
ॐ जय जानकीनाथा
*****
लख चौरासी काटो 
मेटो यम त्रासा ।
निशदिन प्रभु मोहि रखिये 
अपने ही पासा ॥
ॐ जय जानकीनाथा॥
*****
राम भरत लछिमन 
सँग शत्रुहन भैया ।
जगमग ज्योति विराजै 
शोभा अति लहिया ॥
ॐ जय जानकीनाथा॥
*****
हनुमत नाद बजावत 
नेवर झमकाता ।
स्वर्णथाल कर आरती 
करत कौशल्या माता ॥
ॐ जय जानकीनाथा॥
*****
सुभग मुकुट सिर 
धनु सर, कर शोभा भारी ।
मनीराम दर्शन करि 
पल-पल बलिहारी ॥
ॐ जय जानकीनाथा॥
*****
जय जानकिनाथा 
हो प्रभु जय श्री रघुनाथा ।
हो प्रभु जय सीता माता 
हो प्रभु जय लक्ष्मण भ्राता ॥
ॐ जय जानकीनाथा॥
*****
हो प्रभु जय चारौं भ्राता 
हो प्रभु जय हनुमत दासा ।
दोउ कर जोड़े विनवौं 
प्रभु मेरी सुनो बाता ॥
ॐ जय जानकीनाथा॥

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हमें खुशी होगी यदि आप हमारे टेलीग्राम और यूट्यूब चैनल से भी जुड़ेंगे। आभार