बुधवार, 29 नवंबर 2023

आज बनी छबि भारी श्रीराघवजीकी | Aaj Bani Chhabi Bhari Shri Raghav Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi

आज बनी छबि भारी श्रीराघवजीकी | Aaj Bani Chhabi Bhari Shri Raghav Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi 


आज बनी छबि भारी श्रीराघवजीकी। 
सहित जानकी रत्नसिंहास।।। 
राजत अवधबिहारी ।।
*****
रवि, शशि कोटि देखि छबि लाजे ।
तिलक पटल द्युतिकारी।।
बदनमयंक तापत्रयमोचन ।
मंद हासरस न्यारी ।।
*****
बाम अंग श्रीसीता (जी) सोहैं। 
हनुमत आज्ञाकारी।। 
गौर श्याम सुंदर तन सोहैं। 
चन्द्रबदन उजियारी ।।
*****
रत्नजटित आभूषण सोहै ।
मोतिनकी छबि भारी ।।
क्रीट मुकुट मकराकृत कुंडल। 
गल बनमाला प्‍यारी ।। 
*****
बाहु विशाल विभूषण सुन्दर ।
कर शुचि सारंगधारी ।।
कटि पट पीत बसनकी सोभा ।
मोहन मदन निहारी ।। 
*****
मुनिजन चरण सरोरुह सेवत ।
ध्यान धरत त्रिपुरारी ।।
आज बनी छबि भारी श्रीराघवजीकी। 
सहित जानकी रत्नसिंहासन ।।
राजत अवधबिहारी ।।
*****

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हमें खुशी होगी यदि आप हमारे टेलीग्राम और यूट्यूब चैनल से भी जुड़ेंगे। आभार