बुधवार, 22 नवंबर 2023

क्या करें भगवान बता दो ?| Kya Karen Bhagwan Bata Do | प्रार्थना | Prarthana

क्या करें भगवान बता दो ?| Kya Karen Bhagwan Bata Do | प्रार्थना | Prarthana 


क्या करें भगवान बता दो ? 
दोष अन्तर में भरे हैं। 
देखकर उनको डरे हैं। 
दुदर्शा हैं कर रहे 
इनको हटा दो। 
क्या करें भगवान बता दो ? 
*****
क्या करें भगवान बता दो ? 
उम्र बीती जा रही है । 
मृत्यु सन्मुख आ रही है। 
कुछ न कर पाया - 
तुम्हीं बिगड़ी बनादो ।
क्या करें भगवान बता दो ? 
*****
क्या करें भगवान बता दो ? 
और अब मैं कहाँ जाऊँ। 
निज व्यथा किसको सुनाऊँ । 
दया निधि करके दया  
दर्शन दिखा दो । 
क्या करें भगवान बता दो ? 
*****
क्या करें भगवान बता दो ? 
सुनी है महिमा तुम्हारी । 
तुम्हें कहते है दुःखहारी । 
शरण हूँ 'पथिक' 
मेरा भय भगा दो । 
क्या करें भगवान बता दो ?
*****

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हमें खुशी होगी यदि आप हमारे टेलीग्राम और यूट्यूब चैनल से भी जुड़ेंगे। आभार