बुधवार, 22 नवंबर 2023

महारानी गंगा मैया मेरा उद्धार करदे | श्री गंगा जी की आरती | Maharani Ganga Maiya Mera Uddhar Kar De

महारानी गंगा मैया मेरा उद्धार करदे | श्री गंगा जी की आरती | Maharani Ganga Maiya Mera Uddhar Kar De


महारानी गंगा मैया
मेरा उद्धार करदे
कृपा से अपनी माता 
बेड़े को पार करदे । 
*****
स्वर्ग से आई मैया
जगत को तारने को 
चरणों में लगाले मुझको 
इतना उपकार करदे। 
*****
तेरा प्रवाह मैया 
पापों का नाश करता 
भक्तों की खातिर मैया 
अमृत की धार करदे। 
*****
बनके सवाली मैया 
आए जो द्वार तेरे 
तू जगदम्बे उसका 
पूरा भण्डार करदे। 
*****
'चमन' नादान मैया 
करता सदा विनती 
जगत की जननी 
सुखिया सारा संसार करदे।
*****

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हमें खुशी होगी यदि आप हमारे टेलीग्राम और यूट्यूब चैनल से भी जुड़ेंगे। आभार