सिया रघुवर जी की आरती || Siya Raghubar Ji Ki Aarti || राम भजन || Ram Bhajan
सिया रघुवर जी की आरती ,
शुभ आरती कीजै।
**शीश मुकुट काने कुंडल सोहे -२
राम लखन सिया जानकी, शुभ आरती कीजै।
सिया रघुवर जी की आरती ,
शुभ आरती कीजै।
**मोर मुकुट माथे पर सोहे -२
राधा सहित घनश्याम की, शुभ आरती कीजै।
सिया रघुवर जी की आरती
शुभ आरती कीजै।
**अक्षत चंदन घी की बाती -२
उमा सहित महादेव की, शुभ आरती कीजै।
सिया रघुवर जी की आरती
शुभ आरती कीजै।
**मम दुख हरणी मंगल करणी-२
आरती लक्ष्मी गणेश की, शुभ आरती कीजै।
सिया रघुवर जी की आरती
शुभ आरती कीजै।
**अलख निरंजन असुर निकन्दन-२
अंजनि लला हनुमान की, शुभ आरती कीजै।
सिया रघुवर जी की आरती
शुभ आरती कीजै।
**रामदेव अउरी कुलदेवता -२
माता पिता गुरुदेव की, शुभ आरती कीजै।
सिया रघुवर जी की आरती
शुभ आरती कीजै।
****
