वीणावादिनी बुद्धि की दाता वीणावादिनी, स्वरदायिनी माँ नारायणी स्वर दो ! सिद्धि दायिनी वीणाधारिणी कर करतब करि कारिणी माँ स्वर्दायिनी स्वर दो ! ब्रह्माणी, शिव पूजनी दिन रात सदा मनभावनी माँ वीणावादिनी स्वर दो ! जय -जय -जय माँ दाता जय -जय -जय जयकारिणी वीणा वादिनी स्वर दो ! जिह्वा पर नित वास करो हिय में माँ उल्लास भरो वीणा वादिनी स्वर दो ! परमारथ हो ह्रदय में माँ निर्मल मन मेरा कर दो वीणा वादिनी स्वर दो ! काया कल्प करो तनका प्रतिपल माँ तूँ वर दो वीणा वादिनी स्वर दो ! करुणा तेज भरो तन में सागर सा वाणी मन दो वीणा वादिनी स्वर दो !! आभार - यह वन्दना श्री सुखमंगल सिंह जी द्वारा उपलब्ध कराई गयी है इस हेतु हार्दिक आभार। विनम्र अनुरोध: अपनी उपस्थिति दर्ज करने एवं हमारा उत्साहवर्धन करने हेतु कृपया टिप्पणी (comments) में जय मॉं सरस्वती अवश्य अंकित करें।
यह ब्लॉग धार्मिक भावना से प्रवृत्त होकर बनाया गया है। इस ब्लॉग की रचनाएं श्रुति एवं स्मृति के आधार पर लोक में प्रचलित एवं विभिन्न महानुभावों द्वारा संकलित करके पूर्व में प्रकाशित की गयी रचनाओं पर आधारित हैं। ये ब्लॉगर की स्वयं की रचनाएं नहीं हैं, ब्लॉगर ने केवल अपने श्रम द्वारा इन्हें सर्वसुलभ कराने का प्रयास किया है। इसी भाव के साथ ईश्वर की सेवा में ई-स्तुति