जय वैष्णवी माता || Jay Vaishnavi Mata || Vaishno Mata Ki Aarti Lyrics in Hindi जय वैष्णवी माता , मैया जय वैष्णवी माता । हाथ जोड़ तेरे आगे , आरती मैं गाता ॥ ।। मैया जय वैष्णवी माता ।। ** शीश पे छत्र विराजे , मूरतिया प्यारी । गंगा बहती चरनन , ज्योति जगे न्यारी ॥ ।। मैया जय वैष्णवी माता ।। ** ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे , शंकर ध्यान धरे । सेवक चंवर डुलावत , नारद नृत्य करे ॥ ।। मैया जय वैष्णवी माता ।। ** सुन्दर गुफा तुम्हारी , मन को अति भावे । बार-बार देखन को , ऐ माँ मन चावे ॥ ।। मैया जय वैष्णवी माता ।। ** भवन पे झण्डे झूलें , घंटा ध्वनि बाजे । ऊँचा पर्वत तेरा , माता प्रिय लागे ॥ ।। मैया जय वैष्णवी माता ।। ** पान सुपारी ध्वजा नारियल , भेंट पुष्प मेवा । दास खड़े चरणों में , दर्शन दो देवा ॥ ।। मैया जय वैष्णवी माता ।। ** जो जन निश्चय करके , द्वार तेरे आवे । उसकी इच्छा पूरण , माता हो जावे ॥ ।। मैया जय वैष्णवी माता ।। ** इतनी स्तुति निश-दिन , जो नर भी गावे । कहत...
यह ब्लॉग धार्मिक भावना से प्रवृत्त होकर बनाया गया है। इस ब्लॉग की रचनाएं श्रुति एवं स्मृति के आधार पर लोक में प्रचलित एवं विभिन्न महानुभावों द्वारा संकलित करके पूर्व में प्रकाशित की गयी रचनाओं पर आधारित हैं। ये ब्लॉगर की स्वयं की रचनाएं नहीं हैं, ब्लॉगर ने केवल अपने श्रम द्वारा इन्हें सर्वसुलभ कराने का प्रयास किया है। इसी भाव के साथ ईश्वर की सेवा में ई-स्तुति