सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री खाटू श्याम जी आरती | ॐ जय श्री श्याम हरे | Om Jay Shyam Hare Lyrics in Hindi and English

*
श्री खाटू श्याम जी की आरती श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। “ॐ जय श्री श्याम हरे” आरती के पाठ से भक्तों को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है। इस लेख में श्री खाटू श्याम जी की आरती के हिंदी और English Lyrics उपलब्ध हैं, जिससे सभी भक्त आसानी से पाठ कर सकें। आरती में बाबा श्याम के दिव्य स्वरूप, पूजा, भोग और उनकी कृपा का सुंदर वर्णन मिलता है। जय श्री श्याम!
*
ॐ जय श्री श्याम हरे, 
बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत, 
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
*
रतन जड़ित सिंहासन, 
सिर पर चंवर ढुरे।
तन केसरिया बागो, 
कुण्डल श्रवण पड़े॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
*
गल पुष्पों की माला, 
सिर पर मुकुट धरे।
खेवत धूप अग्नि पर, 
दीपक ज्योति जले॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
*
मोदक खीर चूरमा, 
सुवरण थाल भरे।
सेवक भोग लगावत, 
सेवा नित्य करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
*
झांझ कटोरा और घड़ियाल, 
शंख मृदंग घुरे।
भक्त आरती गावें, 
जय-जयकार करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
*
जो ध्यावे फल पावे, 
सब दुःख से उबरे।
सेवक जन निज मुख से, 
श्री श्याम-श्याम उचरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
*
'श्री श्याम बिहारीजी' की आरती, 
जो कोई नर गावे।
कहत 'आलूसिंह' स्वामी, 
मनवांछित फल पावे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
*
तन मन धन सब कुछ है तेरा, 
हो बाबा सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण, 
क्या लागे मेरा॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
*
जय श्री श्याम हरे, 
बाबा श्री श्याम हरे।
निज भक्तों के तुमने, 
पूर्ण काज करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
***
Shri Khatu Shyam Ji Aarti
*
Om Jai Shri Shyam Hare,
Baba Jai Shri Shyam Hare.
Khatu Dham Virajat,
Anupam Roop Dhare.
Om Jai Shri Shyam Hare.
*
Ratan Jadit Singhasan,
Sir Par Chamar Dhure.
Tan Kesariya Bago,
Kundal Shravan Pade.
Om Jai Shri Shyam Hare.
*
Gal Pushpon Ki Mala,
Sir Par Mukut Dhare.
Khevat Dhoop Agni Par,
Deepak Jyoti Jale.
Om Jai Shri Shyam Hare.
*
Modak Kheer Churma,
Suvaran Thaal Bhare.
Sevak Bhog Lagavat,
Seva Nitya Kare.
Om Jai Shri Shyam Hare.
*
Jhanjh Katora Aur Ghadiyal,
Shankh Mridang Ghure.
Bhakt Aarti Gaaven,
Jai-Jaikaar Kare.
Om Jai Shri Shyam Hare.
*
Jo Dhyave Phal Paave,
Sab Dukh Se Ubare.
Sevak Jan Nij Mukh Se,
Shri Shyam-Shyam Uchare.
Om Jai Shri Shyam Hare.
*
'Shri Shyam Bihariji' Ki Aarti,
Jo Koi Nar Gaave.
Kahat 'Aalusingh' Swami,
Manvanchhit Phal Paave.
Om Jai Shri Shyam Hare.
*
Tan Man Dhan Sab Kuchh Hai Tera,
Ho Baba Sab Kuchh Hai Tera.
Tera Tujhko Arpan,
Kya Laage Mera.
Om Jai Shri Shyam Hare.
*
Jai Shri Shyam Hare,
Baba Shri Shyam Hare.
Nij Bhakton Ke Tumne,
Poorn Kaaj Kare.
Om Jai Shri Shyam Hare.
***

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिया रघुवर जी की आरती || Siya Raghubar Ji Ki Aarti || राम भजन || Ram Bhajan

सिया रघुवर जी की आरती || Siya Raghubar Ji Ki Aarti || राम भजन || Ram Bhajan सिया रघुवर जी की आरती , शुभ आरती कीजै। ** शीश मुकुट काने कुंडल सोहे -२ राम लखन सिया जानकी, शुभ आरती कीजै। सिया रघुवर जी की आरती , शुभ आरती कीजै। ** मोर मुकुट माथे पर सोहे -२ राधा सहित घनश्याम की, शुभ आरती कीजै। सिया रघुवर जी की आरती  शुभ आरती कीजै। ** अक्षत चंदन घी की बाती -२ उमा सहित महादेव की, शुभ आरती कीजै। सिया रघुवर जी की आरती  शुभ आरती कीजै। ** मम दुख हरणी मंगल करणी-२ आरती लक्ष्मी गणेश की, शुभ आरती कीजै। सिया रघुवर जी की आरती  शुभ आरती कीजै। ** अलख निरंजन असुर निकन्दन-२ अंजनि लला हनुमान की, शुभ आरती कीजै। सिया रघुवर जी की आरती  शुभ आरती कीजै। ** रामदेव अउरी कुलदेवता -२ माता पिता गुरुदेव की, शुभ आरती कीजै। सिया रघुवर जी की आरती  शुभ आरती कीजै। ****

आरती कीजै राजा रामचन्‍द्र जी कै हरिहर भक्ति करहुँ सन्‍तन सुख दीजै हो || Aarti Kije Raja Ramchandra ji ke ho || Shri Ram Chandra Ji Ki Aarti || Lyrics in Hindi

आरती कीजै राजा रामचन्‍द्र जी कै | Arati Kije Raja Ramchandra Ji Ke | RamChandra Aarti Lyrics in Hindi and English ** आरती कीजै राजा रामचन्‍द्र जी कै  हरिहर भक्ति करहुँ सन्‍तन सुख दीजै हो  ** ऐजी पहली आरती पुष्‍प की माला पहली आरती पुष्‍प की माला पुष्‍प की माला हरिहर पुष्‍प की माला  कालिय नाग नाथ लाये कृष्‍ण गोपाला हो  आरती कीजै राजा रामचन्‍द्र जी कै  हरिहर भक्ति करहुँ सन्‍तन सुख दीजै हो ** एजी दूसरी आरती देवकीनन्‍दन  दूसरी आरती देवकीनन्‍दन  देवकीनन्‍दन हरिहर देवकीनन्‍दन  भक्‍त उबारहिं असुर निकन्‍दन हो आरती कीजै राजा रामचन्‍द्र जी कै  हरिहर भक्ति करहुँ सन्‍तन सुख दीजै हो ** एजी तीसरी आरती त्रिभुवन मोहै  तीसरी आरती त्रिभुवन मोहै त्रिभुवन मोहै हरिहर त्रिभुवन मोहै  गरुण सिंहासन राजा रामचन्द्र सोहै हो  आरती कीजै राजा रामचन्‍द्र जी कै  हरिहर भक्ति करहुँ सन्‍तन सुख दीजै हो ** एजी चौथी आरती चहुजुग पूजा  चौथी आरती चहुजुग पूजा  चहुजुग पूजा हरिहर चहुजुग पूजा  चहुजुग पूजा रामनाम और न दूजा हो  आरती कीजै राजा रामचन्‍द...

शारदा मैया की आरती | Sharda Maiya Ki Aarti Lyrics in Hindi and English

जय शारदे माता  मैया जय शारदे माता  वीणा पुस्‍तक धारिणी वीणा पुस्‍तक धारिणी  विद्या की दाता  मैया जय शारदे माता * जय शारदे माता  मैया जय शारदे माता  वीणा पुस्‍तक धारिणी वीणा पुस्‍तक धारिणी  विद्या की दाता  मैया जय शारदे माता * हंस सवारि विराजत भक्‍तों की हितकारी मैया भक्‍तों की हितकारी  तुमको निशदिन पूजत मैया जी को निशदिन पूजत सेवक नर नारी मैया जय शारदे माता * कर में हैं फूल कमल के ज्ञान बुद्धि देती  मैया ज्ञान बुद्धि देती अज्ञानी हो ज्ञानी  अज्ञानी हो ज्ञानी हो जग विख्‍याता  मैया जय शारदे माता * ब्रह्मा विष्‍णु पूजे पूजे अविनाशी मैया पूजे अविनाशी आके पूजे मैंहर  आके पूजे मैंहर छोड़ के शिव काशी मैया जय शारदे माता * अपने पास बुला लो  माता दो शिक्षा ओ माता दो शिक्षा तेरे चरण पखारें तेरे चरण पखारें है सब की इच्‍छा मैया जय शारदे माता * जय शारदे माता मैया जय शारदे माता वीणा पुस्‍तक धारिणी वीणा पुस्‍तक धारिणी विद्या की दाता मैया जय शारदे माता * जय शारदे माता मैया जय शारदे माता वीणा पुस्‍तक धारिणी वीणा पुस्‍तक धारिणी विद्या क...