ओउम जय श्री श्याम हरे प्रभु जय श्री श्याम हरे | आरती श्री खाटू श्याम जी की | Shri Khatu Shyam Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
ओउम जय श्री श्याम हरे प्रभु जय श्री श्याम हरे | आरती श्री खाटू श्याम जी की | Shri Khatu Shyam Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi ** ओउम जय श्री श्याम हरे प्रभु जय श्री श्याम हरे निज भक्तन के तुमने पूरण काम करे ओउम जय श्री श्याम हरे ** गल पुष्पों की माला सिर पर मुकुट धरे पीत बसन पीताम्बर कुण्डल कर्ण पड़े ओउम जय श्रीश्याम हरे ** रत्नसिंहासन राजत सेवक भक्त खड़े खेवत धूप अग्नि पर दीपक ज्योति जरे ओउम जय श्रीश्याम हरे ** मोदक खीर चूरमा सुवर्ण थाल भरे सेवक भोग लगावत सिर पर चंवर ढुरे ओउम जय श्रीश्याम हरे ** झांझ नगारा और घडि़यावल शंख मृदंग घुरे भक्त आरती गावें जय जयकार करें ओउम जय श्रीश्याम हरे ** जो ध्यावे फल पावे सब दुख से उबरे सेवक जब निज मुख से श्री श्याम श्याम उचरे ओउम जय श्रीश्याम हरे ** श्री श्याम बिहारी जी की आरती जो कोई नर गावे गावत दासमनोहर मन वांछित फल पावे ओउम जय श्री श्याम हरे प्रभु जय श्री श्याम हरे ***** ओउम जय श्री श्याम हरे प्रभु जय श्री श्याम हरे | आरती श्री खाटू श्याम जी की | Shri Khatu S...