श्री वैभव लक्ष्मी व्रत कथा || Shri Vaibhav Laxmi Vrat Katha || शुक्रवार व्रत कथा || Shukravar Vrat Katha
**
सुख, शांति, वैभव और लक्ष्मी प्राप्ति के लिए अद्भुत चमत्कारी प्राचीन व्रत
**
वैभव लक्ष्मी व्रत करने का नियम Vaibhav Lakshmi Vrat Karne Ka Niyam
**
1. यह व्रत सौभाग्यशाली स्त्रियां करें तो उनका अति उत्तम फल मिलता है, पर घर में यदि सौभाग्यशाली स्त्रियां न हों तो कोई भी स्त्री एवं कुमारिका भी यह व्रत कर सकती है।
2. स्त्री के बदले पुरुष भी यह व्रत करें तो उसे भी उत्तम फल अवश्य मिलता है।
3. यह व्रत पूरी श्रद्धा और पवित्र भाव से करना चाहिए। खिन्न होकर या बिना भाव से यह व्रत नहीं करना चाहिए।
4. यह व्रत शुक्रवार को किया जाता है। व्रत शुरु करते वक्त 11 या 21 शुक्रवार की मन्नत रखनी पड़ती है और बताई गई शास्त्रीय विधि अनुसार ही व्रत करना चाहिए। मन्नत के शुक्रवार पूरे होने पर विधिपूर्वक और बताई गई शास्त्रीय रीति के अनुसार उद्यापन करना चाहिए। यह विधि सरल है। किन्तु शास्त्रीय विधि अनुसार व्रत न करने पर व्रत का जरा भी फल नहीं मिलता है।
5. एक बार व्रत पूरा करने के पश्चात फिर मन्नत कर सकते हैं और फिर से व्रत कर सकते हैं।
6. माता लक्ष्मी देवी के अनेक स्वरूप हैं। उनमें उनका ‘धनलक्ष्मी’ स्वरूप ही ‘वैभवलक्ष्मी’ है और माता लक्ष्मी को श्रीयंत्र अति प्रिय है। व्रत करते समय माता लक्ष्मी के विविध स्वरूप यथा श्रीगजलक्ष्मी, श्री अधिलक्ष्मी, श्री विजयलक्ष्मी, श्री ऐश्वर्यलक्ष्मी, श्री वीरलक्ष्मी, श्री धान्यलक्ष्मी एवं श्री संतानलक्ष्मी तथा श्रीयंत्र को प्रणाम करना चाहिए।
7. व्रत के दिन सुबह से ही ‘जय माँ लक्ष्मी’, ‘जय माँ लक्ष्मी’ का रटन मन ही मन करना चाहिए और माँ का पूरे भाव से स्मरण करना चाहिए।
8. शुक्रवार के दिन यदि आप प्रवास या यात्रा पर गये हों तो वह शुक्रवार छोड़कर उनके बाद के शुक्रवार को व्रत करना चाहिए अर्थात् व्रत अपने ही घर में करना चाहिए। कुल मिलाकर जितने शुक्रवार की मन्नत ली हो, उतने शुक्रवार पूरे करने चाहिए।
9. घर में सोना न हो तो चाँदी की चीज पूजा में रखनी चाहिए। अगर वह भी न हो तो रोकड़ रुपया रखना चाहिए।
10. व्रत पूरा होने पर कम से कम सात स्त्रियों को या आपकी इच्छा अनुसार जैसे 11, 21, 51 या 101 स्त्रियों को वैभवलक्ष्मी व्रत की पुस्तक कुमकुम का तिलक करके भेंट के रूप में देनी चाहिए। जितनी ज्यादा पुस्तक आप देंगे उतनी माँ लक्ष्मी की ज्यादा कृपा होगी और माँ लक्ष्मी जी के इस अद्भुत व्रत का ज्यादा प्रचार होगा।
11. व्रत के शुक्रवार को स्त्री रजस्वला हो या सूतकी हो तो वह शुक्रवार छोड़ देना चाहिए और बाद के शुक्रवार से व्रत शुरु करना चाहिए। पर जितने शुक्रवार की मन्नत मानी हो, उतने शुक्रवार पूरे करने चाहिए।
12. व्रत की विधि शुरु करते वक्त ‘लक्ष्मी स्तवन’ का एक बार पाठ करना चाहिए। लक्ष्मी स्तवन इस प्रकार है-
या रक्ताम्बुजवासिनी विलसिनी चण्डांशु तेजस्विनीं।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी।।
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटितां विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती।।
अर्थात् - जो लाल कमल में रहती है, जो अपूर्व कांतिवाली हैं, जो असह्य तेजवाली हैं, जो पूर्णरूप से लाल हैं, जिसने रक्तरूप वस्त्र पहने हैं, जे भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं, जो लक्ष्मी मन को आनन्द देती हैं, जो समुद्रमंथन से प्रकट हुई है, जो विष्णु भगवान की पत्नी हैं, जो कमल से जन्मी हैं और जो अतिशय पूज्य है, वैसी हे लक्ष्मी देवी! आप मेरी रक्षा करें।
**
13. व्रत के दिन हो सके तो उपवास करना चाहिए और शाम को व्रत की विधि करके माँ का प्रसाद लेकर व्रत करना चाहिए। अगर न हो सके तो फलाहार या एक बार भोजन कर के शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए। अगर व्रतधारी का शरीर बहुत कमजोर हो तो ही दो बार भोजन ले सकते हैं। सबसे महत्व की बात यही है कि व्रतधारी माँ लक्ष्मी जी पर पूरी-पूरी श्रद्धा और भावना रखे और ‘मेरी मनोकामना माँ पूरी करेंगी ही’, ऐसा दृढ़ विश्वास रखकर व्रत करे।
**
वैभवलक्ष्मी व्रत की कथा Vaibhav Lakshmi Vrat Ki Katha
**
एक बड़ा शहर था। इस शहर में लाखों लोग रहते थे। पहले के जमाने के लोग साथ-साथ रहते थे और एक दूसरे के काम आते थे। पर नये जमाने के लोगों का स्वरूप ही अलग सा है। सब अपने अपने काम में रत रहते हैं। किसी को किसी की परवाह नहीं। घर के सदस्यों को भी एक-दूसरे की परवाह नहीं होती। भजन-कीर्तन, भक्ति-भाव, दया-माया, परोपकार जैसे संस्कार कम हो गये हैं। शहर में बुराइयाँ बढ़ गई थी। शराब, जुआ, रेस, व्यभिचार, चोरी-डकैती आदि बहुत से अपराध शहर में होते थे।
**
कहावत है कि ‘हजारों निराशा में एक अमर आशा छिपी हुई है’ इसी तरह इतनी सारी बुराइयों के बावजूद शहर में कुछ अच्छे लोग भी रहते थे। ऐसे अच्छे लोगों में शीला और उनके पति की गृहस्थी मानी जाती थी। शीला धार्मिक प्रकृति की और संतोषी थी। उनका पति भी विवेकी और सुशील था। शीला और उनका पति ईमानदारी से जीते थे। वे किसी की बुराई न करते थे और प्रभु भजन में अच्छी तरह समय व्यतीत कर रहे थे। उनकी गृहस्थी आदर्श गृहस्थी थी और शहर के लोग उनकी गृहस्थी की सराहना करते थे।
**
शीला की गृहस्थी इसी तरह खुशी-खुशी चल रही थी। पर कहा जाता है कि ‘कर्म की गति अकल है’, विधाता के लिखे लेख कोई नहीं समझ सकता है। इन्सान का नसीब पल भर में राजा को रंक बना देता है और रंक को राजा। शीला के पति के अगले जन्म के कर्म भोगने बाकी रह गये होंगे कि वह बुरे लोगों से दोस्ती कर बैठा। वह जल्द से जल्द करोड़पति होने के ख्वाब देखने लगा। इसलिए वह गलत रास्ते पर चल निकला और करोड़पति के बजाय रोड़पति बन गया। याने रास्ते पर भटकते भिखारी जैसी उसकी स्थिति हो गयी थी।
**
शहर में शराब, जुआ, रेस, चरस-गांजा आदि बदियां फैली हुई थीं। उसमें शीला का पति भी फँस गया। दोस्तों के साथ उसे भी शराब की आदत हो गई। जल्द से जल्द पैसे वाला बनने की लालच में दोस्तों के साथ रेस जुआ भी खेलने लगा। इस तरह बचाई हुई धनराशि, पत्नी के गहने, सब कुछ रेस-जुए में गँवा दिया था। समय के परिवर्तन के साथ घर में दरिद्रता और भुखमरी फैल गई। सुख से खाने के बजाय दो वक्त के भोजन के लाले पड़ गये और शीला को पति की गालियाँ खाने का वक्त आ गया था। शीला सुशील और संस्कारी स्त्री थी। उसको पति के बर्ताव से बहुत दुख हुआ। किन्तु वह भगवान पर भरोसा करके बड़ा दिल रख कर दुख सहने लगी। कहा जाता है कि ‘सुख के पीछे दुख और दुख के पीछे सुख आता ही है। इसलिए दुख के बाद सुख आयेगा ही, ऐसी श्रद्धा के साथ शीला प्रभु भक्ति में लीन रहने लगी। इस तरह शीला असह्य दुख सहते-सहते प्रभुभक्ति में वक्त बिताने लगी।
**
अचानक एक दिन दोपहर में उनके द्वार पर किसी ने दस्तक दी। शीला सोच में पड़ गयी कि मुझ जैसे गरीब के घर इस वक्त कौन आया होगा? फिर भी द्वार पर आये हुए अतिथि का आदर करना चाहिए, ऐसे आर्य धर्म के संस्कार वाली शीला ने खड़े होकर द्वार खोला। देखा तो एक माँ जी खड़ी थी। वे बड़ी उम्र की लगती थीं। किन्तु उनके चेहरे पर अलौकिक तेज निखर रहा था। उनकी आँखों में से मानो अमृत बह रहा था। उनका भव्य चेहरा करुणा और प्यार से छलकता था। उनको देखते ही शीला के मन में अपार शांति छा गई। वैसे शीला इस माँ जी को पहचानती न थी, फिर भी उनको देखकर शीला के रोम-रोम में आनन्द छा गया। शीला माँ जी को आदर के साथ घर में ले आयी। घर में बिठाने के लिए कुछ भी नहीं था। अतः शीला ने सकुचा कर एक फटी हुई चादर पर उनको बिठाया।
**
माँ जी ने कहा: ‘क्यों शीला! मुझे पहचाना नहीं?’ शीला ने सकुचा कर कहा: ‘माँ! आपको देखते ही बहुत खुशी हो रही है। बहुत शांति हो रही है। ऐसा लगता है कि मैं बहुत दिनों से जिसे ढूढ़ रही थी वे आप ही हैं, पर मैं आपको पहचान नहीं सकती।’ माँ जी ने हँसकर कहा: ‘क्यों? भूल गई? हर शुक्रवार को लक्ष्मी जी के मंदिर में भजन-कीर्तन होते हैं, तब मैं भी वहाँ आती हूँ। वहाँ हर शुक्रवार को हम मिलते हैं।’
**
पति गलत रास्ते पर चढ़ गया, तब से शीला बहुत दुखी हो गई थी और दुख की मारी वह लक्ष्मीजी के मंदिर में भी नहीं जाती थी। बाहर के लोगों के साथ नजर मिलाते भी उसे शर्म लगती थी। उसने याददाश्त पर जोर दिया पर वह माँ जी याद नहीं आ रही थीं। तभी माँ जी ने कहा: ‘तू लक्ष्मी जी के मंदिर में कितने मधुर भजन गाती थी। अभी-अभी तू दिखाई नहीं देती थी, इसलिए मुझे हुआ कि तू क्यों नहीं आती है? कहीं बीमार तो नहीं हो गई है न? ऐसा सोचकर मैं तुझसे मिलने चली आई हूँ।’ माँ जी के अति प्रेम भरे शब्दों से शीला का हृदय पिघल गया। उसकी आँखों में आँसू आ गये। माँ जी के सामने वह बिलख-बिलख कर रोने लगी। यह देख कर माँ जी शीला के नजदीक आयीं और उसकी सिसकती पीठ पर प्यार भरा हाथ फेर कर सांत्वना देने लगीं। माँ जी ने कहा: ‘बेटी! सुख और दुख तो धूप छांव जैसे होते हैं। धैर्य रखो बेटी! और तुझे परेशानी क्या है? तेरे दुख की बात मुझे सुना। तेरा मन हलका हो जायेगा और तेरे दुख का कोई उपाय भी मिल जायेगा।’ माँ जी की बात सुनकर शीला के मन को शांति मिली। उसने माँ जी से कहा: ‘माँ! मेरी गृहस्थी में भरपूर सुख और खुशियाँ थीं, मेरे पति भी सुशील थे। अचानक हमारा भाग्य हमसे रूठ गया। मेरे पति बुरी संगति में फँस गये और बुरी आदतों के शिकार हो गये तथा अपना सब-कुछ गवाँ बैठे हैं तथा हम रास्ते के भिखारी जैसे बन गये हैं।’
**
यह सुन कर माँ जी ने कहा: ‘ऐसा कहा जाता है कि , ‘कर्म की गति न्यारी होती है’, हर इंसान को अपने कर्म भुगतने ही पड़ते हैं। इसलिए तू चिंता मत कर। अब तू कर्म भुगत चुकी है। अब तुम्हारे सुख के दिन अवश्य आयेंगे। तू तो माँ लक्ष्मी जी की भक्त है। माँ लक्ष्मी जी तो प्रेम और करुणा की अवतार हैं। वे अपने भक्तों पर हमेशा ममता रखती हैं। इसलिए तू धैर्य रख कर माँ लक्ष्मी जी का व्रत कर। इससे सब कुछ ठीक हो जायेगा।
**
‘माँ लक्ष्मी जी का व्रत’ करने की बात सुनकर शीला के चेहरे पर चमक आ गई। उसने पूछा: ‘माँ! लक्ष्मी जी का व्रत कैसे किया जाता है, वह मुझे समझाइये। मैं यह व्रत अवश्य करूँगी।’ माँ जी ने कहा: ‘बेटी! माँ लक्ष्मी जी का व्रत बहुत सरल है। उसे ‘वरदलक्ष्मी व्रत’ या ‘वैभवलक्ष्मी व्रत’ भी कहा जाता है। यह व्रत करने वाले की सब मनोकामना पूर्ण होती है। वह सुख-सम्पत्ति और यश प्राप्त करता है। ऐसा कहकर माँ जी ‘वैभवलक्ष्मी व्रत’ की विधि कहने लगी।
**
‘बेटी! वैभवलक्ष्मी व्रत वैसे तो सीधा-सादा व्रत है। किन्तु कई लोग यह व्रत गलत तरीके से करते हैं, अतः उसका फल नहीं मिलता। कई लोग कहते हैं कि सोने के गहने की हलदी-कुमकुम से पूजा करो बस व्रत हो गया। पर ऐसा नहीं है। कोई भी व्रत शास्त्रीय विधि से करना चाहिए। तभी उसका फल मिलता है। सच्ची बात यह है कि सोने के गहनों का विधि से पूजन करना चाहिए। व्रत की उद्यापन विधि भी शास्त्रीय विधि से करना चाहिए।
**
यह व्रत शुक्रवार को करना चाहिए। प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनो और सारा दिन ‘जय माँ लक्ष्मी’ का रटन करते रहो। किसी की चुगली नहीं करनी चाहिए। शाम को पूर्व दिशा में मुँह करके आसन पर बैठ जाओ। सामने पाटा रखकर उस पर रुमाल रखो। रुमाल पर चावल का छोटा सा ढेर करो। उस ढेर पर पानी से भरा तांबे का कलश रख कर, कलश पर एक कटोरी रखो। उस कटोरी में एक सोने का गहना रखो। सोने का न हो तो चांदी का भी चलेगा। चांदी का न हो तो नकद रुपया भी चलेगा। बाद में घी का दीपक जला कर अगरबत्ती सुलगा कर रखो।
**
माँ लक्ष्मी जी के बहुत स्वरूप हैं। और माँ लक्ष्मी जी को ‘श्रीयंत्र’ अति प्रिय है। अतः ‘वैभवलक्ष्मी’ में पूजन विधि करते वक्त सर्वप्रथम ‘श्रीयंत्र’ और लक्ष्मी जी के विविध स्वरूपों का सच्चे दिल से दर्शन करो। उसके बाद ‘लक्ष्मी स्तवन’ का पाठ करो। बाद में कटोरी में रखे हुए गहने या रुपये को हल्दी-कुमकुम और चावल चढ़ाकर पूजा करो और लाल रंग का फूल चढ़ाओ। शाम को कोई मीठी चीज बना कर उसका प्रसाद रखो। न हो सके तो शक्कर या गुड़ भी चल सकता है। फिर आरती करके ग्यारह बार सच्चे हृदय से ‘जय माँ लक्ष्मी’ बोलो। बाद में ग्यारह या इक्कीस शुक्रवार यह व्रत करने का दृढ़ संकल्प माँ के सामने करो और आपकी जो मनोकामना हो वह पूरी करने को माँ लक्ष्मी जी से विनती करो। फिर माँ का प्रसाद बाँट दो। और थोड़ा प्रसाद अपने लिए रख लो। अगर आप में शक्ति हो तो सारा दिन उपवास रखो और सिर्फ प्रसाद खा कर शुक्रवार का व्रत करो। न शक्ति हो तो एक बार शाम को प्रसाद ग्रहण करते समय खाना खा लो। अगर थोड़ी शक्ति भी न हो तो दो बार भोजन कर सकते हैं। बाद में कटोरी में रखा गहना या रुपया ले लो। कलश का पानी तुलसी की क्यारी में डाल दो और चावल पक्षियों को डाल दो। इसी तरह शास्त्रीय विधि से व्रत करने से उसका फल अवश्य मिलता है। इस व्रत के प्रभाव से सब प्रकार की विपत्ति दूर हो कर आदमी मालामाल हो जाता हैं संतान न हो तो संतान प्राप्ति होती है। सौभाग्वती स्त्री का सौभाग्य अखण्ड रहता है। कुमारी लड़की को मनभावन पति मिलता है।
**
शीला यह सुनकर आनन्दित हो गई। फिर पूछा: ‘माँ! आपने वैभवलक्ष्मी व्रत की जो शास्त्रीय विधि बताई है, वैसे मैं अवश्य करूंगी। किन्तु उसकी उद्यापन विधि किस तरह करनी चाहिए? यह भी कृपा करके सुनाइये।’
**
माँ जी ने कहा: ‘ग्यारह या इक्कीस जो मन्नत मानी हो उतने शुक्रवार यह वैभवलक्ष्मी व्रत पूरी श्रद्धा और भावना से करना चाहिए। व्रत के आखिरी शुक्रवार को खीर का नैवेद्य रखो। पूजन विधि हर शुक्रवार को करते हैं वैसे ही करनी चाहिए। पूजन विधि के बाद श्रीफल फोड़ो और कम से कम सात कुंवारी या सौभाग्यशाली स्त्रियों को कुमकुम का तिलक करके ‘वैभवलक्ष्मी व्रत’ की एक-एक पुस्तक उपहार में देनी चाहिए और सब को खीर का प्रसाद देना चाहिए। फिर धनलक्ष्मी स्वरूप, वैभवलक्ष्मी स्वरूप, माँ लक्ष्मी जी की छवि को प्रणाम करें। माँ लक्ष्मी जी का यह स्वरूप वैभव देने वाला है। प्रणाम करके मन ही मन भावुकता से माँ की प्रार्थना करते वक्त कहें कि , ‘हे माँ धनलक्ष्मी! हे माँ वैभवलक्ष्मी! मैंने सच्चे हृदय से आपका व्रत पूर्ण किया है। तो हे माँ! हमारी मनोकामना पूर्ण कीजिए। हमारा सबका कल्याण कीजिए। जिसे संतान न हो उसे संतान देना। सौभाग्यशाली स्त्री का सौभाग्य अखण्ड रखना। कुंवारी लड़की को मनभावन पति देना। आपका यह चमत्कारी वैभवलक्ष्मी व्रत जो करे उसकी सब विपत्ति दूर करना। सब को सुखी करना। हे माँ! आपकी महिमा अपरम्पार है।’
**
माँ जी के पास से वैभवलक्ष्मी व्रत की शास्त्रीय विधि सुनकर शीला भावविभोर हो उठी। उसे लगा मानो सुख का रास्ता मिल गया। उसने आँखें बंद करके मन ही मन उसी क्षण संकल्प लिया कि, ‘हे वैभवलक्ष्मी माँ! मैं भी माँ जी के कहे अनुसार श्रद्धापूर्वक शास्त्रीय विधि से वैभवलक्ष्मी व्रत इक्कीस शुक्रवार तक करूँगी और व्रत की शास्त्रीय रीति के अनुसार उद्यापन भी करूँगी।
**
शीला ने संकल्प करके आँखें खोली तो सामने कोई न था। वह विस्मित हो गई कि माँ जी कहां गयी? यह माँ जी कोई दूसरा नहीं साक्षात लक्ष्मी जी ही थीं। शीला लक्ष्मी जी की भक्त थी इसलिए अपने भक्त को रास्ता दिखाने के लिए माँ लक्ष्मी देवी माँ जी का स्वरूप धारण करके शीला के पास आई थीं।
**
दूसरे दिन शुक्रवार था। प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहन कर शीला मन ही मन श्रद्धा और पूरे भाव से ‘जय माँ लक्ष्मी’ का मन ही मन रटन करने लगी। सारा दिन किसी की चुगली नहीं की। शाम हुई तब हाथ-पांव-मुंह धो कर शीला पूर्व दिशा में मुंह करके बैठी। घर में पहले तो सोने के बहुत से गहने थे पर पति ने गलत रास्ते पर चलकर सब गिरवी रख दिये। पर नाक की कील (पुल्ली) बच गई थी। नाक की कील निकाल कर, उसे धोकर शीला ने कटोरी में रख दी। सामने पाटे पर रुमाल रख कर मुठ्ठी भर चावल का ढेर किया। उस पर तांबे का कलश पानी भरकर रखा। उसके ऊपर कील वाली कटोरी रखी। फिर विधिपूर्वक वंदन, स्तवन, पूजन वगैरह किया और घर में थोड़ी शक्कर थी, वह प्रसाद में रख कर वैभवलक्ष्मी व्रत किया।
**
यह प्रसाद पहले पति को खिलाया। प्रसाद खाते ही पति के स्वभाव में फर्क पड़ गया। उस दिन उसने शीला को मारा नहीं, सताया भी नहीं। शीला को बहुत आनन्द हुआ। उसके मन में वैभवलक्ष्मी व्रत के लिए श्रद्धा बढ़ गई।
**
शीला ने पूर्ण श्रद्धा-भक्ति से इक्कीस शुक्रवार तक व्रत किया। इक्कीसवें शुक्रवार को विधिपूर्वक उद्यापन विधि करके सात स्त्रियों को वैभवलक्ष्मी व्रत की सात पुस्तकें उपहार में दीं। फिर माता जी के ‘धनलक्ष्मी स्वरूप’ की छवि को वंदन करके भाव से मन ही मन प्रार्थना करने लगी: ‘हे माँ धनलक्ष्मी! मैंने आपका वैभवलक्ष्मी व्रत करने की मन्नत मानी थी वह व्रत आज पूर्ण किया है। हे माँ! मेरी हर विपत्ति दूर करो। हमारा सबका कल्याण करो। जिसे संतान न हो, उसे संतान देना। सौभाग्यवती स्त्री का सौभाग्य अखण्ड रखना। कुंवारी लड़की को मनभावन पति देना। जो कोई आपका यह चमत्कारी वैभवलक्ष्मी व्रत करे, उसकी सब विपत्ति दूर करना। सब को सुखी करना। हे माँ! आपकी महिमा अपार है।’ ऐसा बोलकर लक्ष्मीजी के धनलक्ष्मी स्वरूप की छवि को प्रणाम किया।
**
इस तरह शास्त्रीय विधि से शीला ने श्रद्धा से व्रत किया और तुरन्त ही उसे फल मिला। उसका पति सही रास्ते पर चलने लगा और अच्छा आदमी बन गया तथा कड़ी मेहनत से व्यवसाय करने लगा। धीरे धीरे समय परिवर्तित हुआ और उसने शीला के गिरवी रखे गहने छुड़ा लिए। घर में धन की बाढ़ सी आ गई। घर में पहले जैसी सुख-शांति छा गई।
**
वैभवलक्ष्मी व्रत का प्रभाव देखकर मोहल्ले की दूसरी स्त्रियाँ भी शास्त्रीय विधि से वैभवलक्ष्मी का व्रत करने लगीं। हे माँ धनलक्ष्मी! आप जैसे शीला पर प्रसन्न हुईं, उसी तरह आपका व्रत करने वाले सब पर प्रसन्न होना। सबको सुख-शांति देना। जय धनलक्ष्मी माँ! जय वैभवलक्ष्मी माँ!
*****
*****
Shri Vaibhav Lakshmi Vrat Katha || Shukravar Vrat Katha
**
Sukh, Shanti, Vaibhav aur Lakshmi prapti ke liye adbhut chamatkari prachin vrat
**
Vaibhav Lakshmi Vrat Karne ke Niyam
**
1.Yah vrat saubhagyashali striyan karen to unka ati uttam phal milta hai, par ghar mein agar saubhagyashali striyan na hon to koi bhi stri evam kumarika bhi yah vrat kar sakti hai.
2.Stri ke badle purush bhi yah vrat karen to use bhi uttam phal avashya milta hai.
3.Yah vrat poori shraddha aur pavitra bhav se karna chahiye. Khinn hokar ya bina bhav se yah vrat nahi karna chahiye.
4.Yah vrat Shukravar ko kiya jata hai. Vrat shuru karte samay 11 ya 21 Shukravar ki mannat rakhni padti hai aur batayi gayi shastriya vidhi anusar hi vrat karna chahiye. Mannat ke Shukravar poore hone par vidhipurvak aur shastriya riti ke anusar udyapan karna chahiye. Agar vidhi se nahi karenge to vrat ka phal nahi milta.
5.Ek baar vrat poora karne ke baad phir se mannat karke vrat kiya ja sakta hai.
6.Mata Lakshmi ke anek swaroop hain. Unme unka “Dhan Lakshmi” swaroop hi “Vaibhav Lakshmi” hai. Aur Mata ko Shri Yantra ati priya hai. Vrat karte samay Maa ke vividh swaroop jaise Shri Gaja Lakshmi, Shri Adi Lakshmi, Shri Vijay Lakshmi, Shri Aishwarya Lakshmi, Shri Veer Lakshmi, Shri Dhanya Lakshmi, Shri Santan Lakshmi evam Shri Yantra ko pranam karna chahiye.
7.Vrat ke din subah se hi “Jai Maa Lakshmi, Jai Maa Lakshmi” ka jap karna chahiye aur Maa ka smaran karna chahiye.
8.Agar Shukravar ke din aap yatra par hon to us Shukravar ko chhodkar agle Shukravar se vrat karna chahiye. Kul milaakar jitne Shukravar ki mannat maani ho utne poore karne chahiye.
9.Ghar mein sona na ho to chandi ki cheez puja mein rakhni chahiye, aur agar wo bhi na ho to nakad paisa rakhna chahiye.
10.Vrat poora hone par kam se kam 7 striyon ko, ya ichchha ke anusar 11, 21, 51, 101 striyon ko Vaibhav Lakshmi Vrat ki pustak kumkum ka tilak karke bhent dena chahiye. Jitni zyada pustak baantenge, utni Maa Lakshmi ki kripa milegi.
11. Agar vrat ke Shukravar stri rajaswala ya sutaki ho to us din vrat chhod dena chahiye aur baad ka Shukravar se vrat shuru karna chahiye.
**
12. Vrat ki shuruaat karte samay “Lakshmi Stavan” ka path ek baar karna chahiye:
Ya raktambuja-vasini vilasini chandanshu tejaswini,
Ya rakta rudhirambara harisakhi ya shri manohladini,
Ya ratnakar manthanat pragatitam vishnosvaya geehini,
Sa mam patu manorama bhagwati Lakshmi cha Padmavati.
**
Arth – He Maa Lakshmi, jo lal kamal mein virajmaan hain, jo Vishnu ji ki priya hain, jo samudra manthan se prakat huyi thi, jo padmajanmi hain, aap meri raksha kariye.
**
13. Vrat ke din ho sake to upvaas karna chahiye aur shaam ko vrat ki vidhi karke Maa ka prasad lekar vrat karna chahiye. Agar na ho sake to phalahaar ya ek baar bhojan karke Shukravaar ka vrat rakhna chahiye. Agar vratdhari ka sharir bahut kamzor ho to hi do baar bhojan le sakte hain. Sabse mahatvapurn baat yahi hai ki vratdhari Maa Lakshmi ji par poori-poori shraddha aur bhavana rakhe aur ‘meri manokamna Maa poori karengi hi’, aisa dridh vishwas rakhkar vrat kare.
**
Vaibhav Lakshmi Vrat Ki Katha
**
Ek bada shahar tha. Is shahar me laakhon log rehte the. Pehle ke zamane ke log saath-saath rehte the aur ek dusre ke kaam aate the. Par naye zamane ke logon ka swaroop hi alag sa hai. Sab apne apne kaam me rat rehte hain. Kisi ko kisi ki parwah nahin. Ghar ke sadasyon ko bhi ek-dusre ki parwah nahin hoti. Bhajan-kirtan, bhakti-bhaav, daya-maya, paropkar jaise sanskaar kam ho gaye hain. Shahar me buraiyaan badh gayi thi. Sharab, jua, race, vyabhichar, chori-dakaiti aadi bahut se apraadh shahar me hote the.
**
Kehavat hai ki “Hazaron niraasha me ek amar aasha chhupi hoti hai”. Isi tarah itni saari buraiyon ke bawajood shahar me kuch acche log bhi rehte the. Aise acche logon me Sheela aur unke pati ki grihasti maani jaati thi. Sheela dharmik prakriti ki aur santoshi thi. Unka pati bhi viveki aur susheel tha. Sheela aur unka pati imaandari se jeete the. Ve kisi ki burai nahin karte the aur Prabhu bhajan me achhi tarah samay vyatit karte the. Unki grihasti aadarsh grihasti thi aur shahar ke log unki grihasti ki sarahna karte the.
**
Sheela ki grihasti isi tarah khushi-khushi chal rahi thi. Par kaha jaata hai ki “Karm ki gati akal hai”, Vidhata ke likhe lekh koi nahin samajh sakta hai. Insaan ka naseeb pal bhar me raja ko rank bana deta hai aur rank ko raja. Sheela ke pati ke agle janm ke karm bhogne baaki reh gaye honge ki vah bure logon se dosti kar baitha. Vah jald se jald karodpati hone ke khwab dekhne laga. Isliye vah galat raaste par chal nikla aur karodpati ke bajaay “roadpati” ban gaya. Yane raste par bhatakte bhikhari jaisi uski sthiti ho gayi thi.
**
Shahar me sharab, jua, race, charas-ganja aadi buraiyan faili hui thi. Unhi buri aadaton me Sheela ka pati bhi phans gaya. Doston ke saath use bhi sharab ki aadat lag gayi. Jald se jald paise wala banne ki lalach me doston ke saath race-jua bhi khelne laga. Is tarah bachayi hui dhanrashi, patni ke gehne, sab kuch race-jue me gawa diya. Samay ke parivartan ke saath ghar me daridrata aur bhookhmari fail gayi. Sukh se khane ke bajaye do waqt ke bhojan ke laale padh gaye aur Sheela ko pati ki gaaliyan khane ka waqt aa gaya tha. Sheela susheel aur sanskaari stri thi. Use pati ke bartav se bahut dukh hua. Kintu vah Bhagwan par bharosa karke bada dil rakh kar dukh sehne lagi. Kaha jaata hai ki “Sukh ke peeche dukh aur dukh ke peeche sukh aata hi hai.” Isliye dukh ke baad sukh aayega hi, aisi shraddha ke saath Sheela Prabhu bhakti me leen rehne lagi. Is tarah Sheela asahya dukh sahte-sahte Prabhubhakti me waqt bitaane lagi.
**
Achanak ek din dopahar me unke dwar par kisi ne dastak di. Sheela soch me padh gayi ki mujhe jaise gareeb ke ghar is waqt kaun aaya hoga? Fir bhi dwar par aaye huye atithi ka aadar karna chahiye — aise Aarya dharm ke sanskaar wali Sheela khade hoke dwar kholti hai. Dekha to ek Maa ji khadi thi. Ve badi umr ki lag rahi thi, lekin unke chehre par alaukik tej nikhra hua tha. Unki aankhon me se maano amrit beh raha tha. Unka bhavya chehra karuna aur pyaar se chhalak raha tha. Unko dekhte hi Sheela ke mann me apar shanti chha gayi. Vaise Sheela is Maa ji ko pehchaanti na thi, fir bhi unko dekhkar Sheela ke rom-rom me anand chha gaya. Sheela Maa ji ko aadar ke saath ghar me le aayi. Ghar me bithane ke liye kuch bhi nahin tha. Atah Sheela ne sakuchakar ek phati hui chadar par unko bithaya.
**
Maa ji ne kaha: “Kyon Sheela! Mujhe pehchana nahin?” Sheela ne sakuchakar kaha: “Maa! Aapko dekhte hi bahut khushi ho rahi hai. Bahut shanti ho rahi hai. Aisa lagta hai ki main bahut dino se jise dhoondh rahi thi ve aap hi hain, par main aapko pehchaan nahi sakti.” Maa ji hanskar boli: “Kyon? Bhool gayi? Har Shukravaar ko Lakshmi ji ke mandir me bhajan-kirtan hote hain, tab main bhi wahan aati hoon. Wahan har Shukravaar ko hum milte hain.”
**
Pati galat raste par chadh gaya, tab se Sheela bahut dukhi ho gayi thi aur dukh ki maari vah Lakshmiji ke mandir me bhi nahi jaati thi. Baahar ke logon ke saath nazar milate bhi use sharm aati thi. Usne yaad-dasht par zor diya par vah Maa ji yaad nahi aa rahi thi. Tabhi Maa ji ne kaha: “Tu Lakshmiji ke mandir me kitne madhur bhajan gaati thi. Abhi-abhi tu dikhai nahi deti thi, isliye mujhe laga ki tu kyon nahi aati hai? Kahin bimaar to nahi ho gayi hai na? Aisa sochkar main tujhse milne chali aayi hoon.”
**
Maa ji ke ati prem bhare shabdon se Sheela ka hriday pighal gaya. Uski aankhon me aansoo aa gaye. Maa ji ke saamne vah bilakh-bilakh kar rone lagi. Ye dekhkar Maa ji Sheela ke nazdeek aayi aur uski sisakti peeth par pyaar bhara haath ferkar santvana dene lagi. Maa ji ne kaha: “Beti! Sukh aur dukh to dhoop-chhaav jaise hote hain. Dhairya rakho beti! Aur tujhe pareshani kya hai? Tere dukh ki baat mujhe suna. Tera mann halka ho jayega aur tere dukh ka koi upay bhi mil jayega.”
**
Maa ji ki baat sunkar Sheela ke mann ko shanti mili. Usne Maa ji se kaha: “Maa! Meri grihasti me bharpur sukh aur khushiyaan thi, mere pati bhi susheel the. Achaanak hamara bhagya humse rooth gaya. Mere pati buri sangat me phans gaye aur buri aadaton ke shikaar ho gaye, tathaa apna sab kuch gawa baithe hain. Ab hum raste ke bhikhari jaise ban gaye hain.”
**
Ye sunkar Maa ji boli: “Aisa kaha jaata hai ki ‘Karm ki gati nyaari hoti hai’, har insaan ko apne karm bhugatne padte hain. Isliye tu chinta mat kar. Ab tu karm bhugat chuki hai. Ab tumhare sukh ke din avashya aayenge. Tu to Maa Lakshmiji ki bhakt hai. Maa Lakshmiji to prem aur karuna ki avataar hain. Ve apne bhakton par hamesha mamta rakhti hain. Isliye tu dhairya rakhe aur Maa Lakshmiji ka vrat kar. Isse sab kuch theek ho jayega.”
**
‘Maa Lakshmiji ka vrat’ karne ki baat sunkar Sheela ke chehre par chamak aa gayi. Usne poocha: “Maa! Lakshmiji ka vrat kaise kiya jaata hai, vah mujhe samjhaiye. Main ye vrat avashya karoongi.”
**
Maa ji ne kaha: “Beti! Maa Lakshmiji ka vrat bahut saral hai. Use ‘Vardalakshmi Vrat’ ya ‘Vaibhavlakshmi Vrat’ bhi kaha jaata hai. Ye vrat karne wale ki sab manokamna poorn hoti hai. Vah sukh-sampatti aur yash prapt karta hai.”
**
Aisa karke Maa ji ‘Vaibhavlakshmi Vrat’ ki vidhi batane lagi: “Beti! Vaibhavlakshmi Vrat waise to seedha-saadha vrat hai, lekin kai log ye vrat galat tareeke se karte hain, atah uska phal nahi milta. Kai log kehte hain ki sone ke gehne ki haldi-kumkum se pooja karo, bas vrat ho gaya. Par aisa nahi hai. Koi bhi vrat shaastriya vidhi se karna chahiye, tabhi uska phal milta hai. Sacchi baat ye hai ki sone ke gahnon ka vidhi se poojan karna chahiye. Vrat ki udyapan vidhi bhi shaastriya vidhi se karna chahiye.”
**
Ye vrat Shukravaar ko karna chahiye. Pratahkal snaan karke swachh kapde pahno aur saara din “Jai Maa Lakshmi” ka ratan karte raho. Kisi ki chugli nahi karni chahiye. Shaam ko purv disha me muh karke aasan par baith jao. Saamne paata rakhkar us par rumaal bicha do. Rumaal par chawal ka chhota sa dher karo. Us dher par paani se bhara taambe ka kalash rakho, aur kalash par ek katori rakho. Us katori me ek sone ka gehna rakho. Agar sona na ho to chandi ka bhi chalega. Agar chandi bhi na ho to nakad rupaya bhi chalega. Baad me ghee ka deepak jala kar agarbatti sulga do.
**
Maa Lakshmi ji ke bahut swaroop hote hain. Aur Maa Lakshmi ji ko “Shri Yantra” ati priya hai. Atah “Vaibhav Lakshmi” me poojan vidhi karte waqt sabse pehle Shri Yantra aur Lakshmi ji ke vividha swaroopon ka sache dil se darshan karo. Uske baad Lakshmi Stavan ka paath karo. Phir katori me rakhe hue gehne ya rupaye ko haldi-kumkum aur chawal chadhaakar pooja karo aur laal rang ka phool chadhaao. Shaam ko koi meethi cheez banaakar prasad rakho. Agar na ho sake to cheeni ya gud bhi chal sakta hai. Phir aarti karke 11 baar sache hriday se “Jai Maa Lakshmi” bolo. Uske baad 11 ya 21 Shukravaar ye vrat karne ka dridh sankalp Maa ke saamne karo aur apni manokamna poori karne ko Maa Lakshmi ji se prarthana karo. Phir Maa ka prasad baant do aur thoda apne liye rakh lo.
**
Agar aap me shakti ho to saara din upvaas rakho aur sirf prasad khaa kar Shukravaar ka vrat karo. Agar shakti na ho to shaam ko prasad grahan karte waqt ek baar bhojan kar lo. Agar bahut kam shakti ho to do baar bhojan kar sakte ho. Baad me katori me rakha gehna ya rupaya le lo. Kalash ka paani Tulsi ki kyaari me daal do aur chawal panchiyon ko daal do.
**
Isi tarah shaastriya vidhi se vrat karne se uska phal avashya milta hai. Is vrat ke prabhav se sab prakar ki vipatti door ho jaati hai aur aadmi maalamaal ho jaata hai. Jise santaan na ho use santaan prapt hoti hai. Saubhagyavati stri ka saubhagya akhand rehta hai. Kanya ko manbhavan pati milta hai.
**
Sheela ye sunkar anandit ho gayi. Fir poocha: “Maa! Aapne Vaibhav Lakshmi vrat ki jo shaastriya vidhi batayi hai, main avashya karoongi. Lekin iski Udyapan Vidhi kis tarah karni chahiye? Yeh bhi kripa karke batayiye.”
**
Maa ji ne kaha: “11 ya 21 jo mannatt maani ho, utne Shukravaar ye Vaibhav Lakshmi vrat poori shraddha aur bhavana se karna chahiye. Vrat ke aakhri Shukravaar ko kheer ka naivedya rakho. Poojan vidhi har Shukravaar jaise karte ho waise hi karni chahiye. Poojan ke baad shrifal todo aur kam se kam 7 kunwari ya saubhagyashali striyon ko kumkum ka tilak karke ‘Vaibhav Lakshmi Vrat’ ki ek-ek pustak uphaar me do aur sabko kheer ka prasad do. Fir Dhanlakshmi swaroop, Vaibhav Lakshmi swaroop, Maa Lakshmi ji ki chhavi ko pranam karo. Maa Lakshmi ji ka yeh swaroop vaibhav dene wala hai.
**
Pranam karke mann hi mann bhavukta se Maa ki prarthana karte hue kaho: “Hey Maa Dhan Lakshmi! Hey Maa Vaibhav Lakshmi! Maine sache hriday se aapka vrat poorn kiya hai. To hey Maa! Hamari manokamna poori kijiye. Hamara sabka kalyan kijiye. Jise santaan na ho use santaan dijiye. Saubhagyavati stri ka saubhagya akhand rakhiye. Kunwari ladki ko manbhavan pati dijiye. Aapka yeh chamatkari Vaibhav Lakshmi Vrat jo kare uski sab vipatti door kijiye. Sabko sukhi banaiye. Hey Maa! Aapki mahima aparampaar hai.”
**
Maa ji ke paas se Vaibhav Lakshmi Vrat ki shaastriya vidhi sunkar Sheela bhaav-vibhor ho uthi. Use laga jaise sukh ka rasta mil gaya ho. Usne aankhen band karke man hi man sankalp liya:
“Hey Vaibhav Lakshmi Maa! Main bhi Maa ji ke kahe anusar shraddha-purvak shaastriya vidhi se Vaibhav Lakshmi Vrat 21 Shukravaar tak karoongi aur shastriya reeti se Udyapan bhi karoongi.”
**
Sheela ne sankalp karke aankhen kholi to saamne koi na tha. Vah vishmit ho gayi – Maa ji kahan gayi? Darasal woh Maa ji koi aur nahi, swayam Maa Lakshmi ji hi thi. Sheela Lakshmi ji ki bhakt thi, isliye Maa ne apne bhakt ko sahi raasta dikhane ke liye Maa ji ka roop dharan karke Sheela ke paas aayi thi.
**
Dusre din Shukravaar tha. Pratahkal snaan karke Sheela ne swachh kapde pehne aur man hi man “Jai Maa Lakshmi” ka jaap karte hue din bitaya. Shaam ko usne poore vishwas ke saath poojan ki tayyari ki. Pati ne sab gehne barbaad kar diye the, par naak ki pulli (nath) abhi bach gayi thi. Sheela ne us pulli ko dhokar katori me rakha. Paathe par rumal bichha kar uspar chawal ka dher kiya, upar taambe ka kalash rakha aur uske upar katori rakhi. Phir vidhi-purvak vandan, stavan, poojan kiya aur ghar me jo thodi cheeni thi, usse prasad banaakar Vaibhav Lakshmi Vrat kiya.
**
Prasad sabse pehle Sheela ne pati ko khilaya. Prasad khate hi pati ke swabhav me badlaav aa gaya. Usne us din Sheela ko na maara, na sataaya. Sheela ke man me aur bhi shraddha badh gayi.
**
Sheela ne 21 Shukravaar tak poore shraddha aur bhakti se vrat kiya. 21ve Shukravaar ko usne shaastriya vidhi se Udyapan kiya – 7 striyon ko Vaibhav Lakshmi Vrat ki pustakein uphaar me di aur kheer ka prasad baanta. Ant me Maa ke Dhan Lakshmi swaroop ki pooja karke bhavuk prarthana ki:
“Hey Maa Dhan Lakshmi! Maine aapka Vaibhav Lakshmi Vrat poora kiya hai. Hamari sabhi vipatti door karo, sabka kalyan karo. Jise santaan na ho use santaan do, saubhagyavati stri ka saubhagya akhand rakho, kunwari ladki ko manbhavan pati do. Jo bhi aapka yeh chamatkari Vaibhav Lakshmi Vrat kare, uski sab vipatti door karo, sabko sukhi karo. Hey Maa! Aapki mahima apar hai.”
**
Is tarah Sheela ne shaastriya vidhi se vrat kiya aur uska turant phal mila. Pati ne bura raasta chhod diya, mehnat aur imandari se kaam karne laga. Dheere-dheere usne girvi rakhe gehne wapas chhudaye aur ghar me dhan-sampatti ki baadh aa gayi. Sheela ka ghar fir se sukh-shanti se bhar gaya.
**
Vaibhav Lakshmi Vrat ka asar dekhkar mohalle ki anya striyan bhi is vrat ko karne lagi.
**
Hey Maa Dhan Lakshmi! Jaise aap Sheela par prasann hui, waise hi jo bhi aapka vrat kare, unpar bhi prasann ho kar sabko sukh-shanti dena.
**
Jai Maa Dhan Lakshmi! Jai Maa Vaibhav Lakshmi!
*****
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
हमें खुशी होगी यदि आप हमारे टेलीग्राम चैनल https://t.me/e_stuti से भी जुड़ेंगे। आभार