शनिवार, 9 दिसंबर 2023

जय चामुंडा माता | Jay Chamunda Mata | Chamunda Mata Aarti Lyrics in Hindi

जय चामुंडा माता | Jay Chamunda Mata | Chamunda Mata Aarti Lyrics in Hindi

**
जय चामुंडा माता 
मैया जय चामुंडा माता। 
शरण आए जो तेरे 
सब कुछ पा जाता ॥
**
चंड मुंड दो राक्षस 
हुए हैं बलशाली। 
उनको तूने मारा 
कोप दृष्टि डाली॥
** 
चौंसठ योगिनी आकर 
तांडव नृत्य करें। 
बावन भैरो झूमें 
विपदा आन हरें॥ 
**
शक्ति धाम कहातीं 
पीछे शिव मंदर। 
ब्रह्मा विष्‍णु नारद 
मंत्र जपें अंदर ॥
**
सिंहराज यहां रहते 
घंटा ध्‍वनि बाजे
निर्मल धारा जल की 
बडेर नदी साजे॥
**
क्रोथ रूप में खप्पर 
खाली नहीं रहता 
शान्‍त रूप जो ध्‍यावे 
आनन्‍द भर देता ॥
**
हनुमत बाला योगी
ठाढे बलशाली 
कारज पूरण करती 
दुर्गा महाकाली ॥
**
रिद्धि सिद्धि देकर 
जन के पाप हरे 
शरणागत जो होता 
आनन्‍द राज करे॥
**
शुभ गुण मन्दिर वाली 
ओम कृपा कीजै
दुख जीवन के संकट
आकर हर लीजै॥
*****

नमस्कार चामुंडा माता | Namaskar Chamunda Mata | मॉं चामुंडा चालीसा | Ma Chamunda Chalisa Lyrics in Hindi

नमस्कार चामुंडा माता | Namaskar Chamunda Mata | मॉं चामुंडा चालीसा | Ma Chamunda Chalisa Lyrics in Hindi

***
॥ दोहा ॥ 
नीलवर्ण मॉं कालिका 
रहतीं सदा प्रचण्ड। 
दस हाथों में शस्त्र धर 
देतीं दुष्ट को दण्ड॥
** 
मधु कैटभ संहार कर 
करी धर्म की जीत। 
मेरी भी बाधा हरो 
हों जो कर्म पुनीत ॥
*****
॥ चौपाई॥ 
नमस्कार चामुंडा माता। 
तीनों लोकों में विख्याता ॥
हिमालय में पवित्र धाम है। 
महाशक्ति तुमको प्रणाम है॥ 
**
मार्कण्डेय ऋषि ने घ्याया । 
कैसे प्रगटीं भेद बताया॥
शुभ निशुंभ दो दैत्य बलशाली। 
तीनों लोक जो कर दिए खाली ॥
**
वायु अग्नि यम कुबेर संग। 
सूर्य चंद्र वरुण हुए तंग ॥
अपमानित चरणों में आए। 
गिरिराज हिमालय को लाए॥ 
**
भद्रा-रौद्रा नित्या ध्याया । 
चेतन शक्ति करके बुलाया॥
क्रोधित होकर काली आई। 
जिसने अपनी लीला दिखाई॥
**
चंड मुंड और शुंभ पठाए। 
कामुक वैरी लड़ने आए ॥ 
पहले सुग्रीव दूत को मारा। 
भागा चंड भी मारा मारा॥ 
**
अरबों सैनिक लेकर आया। 
धून लोचन क्रोध दिखाया॥ 
जैसे ही दुष्ट ललकारा। 
हूं हूं शब्द गुंजा के मारा ॥ 
**
सेना ने मचाई भगदड़ । 
फाड़ा सिंह ने आया जो बढ़॥ 
हत्या करने चंड-मुंड आए। 
मदिरा पीकर के घुर्राए॥ 
**
चतुरंगी सेना संग लाए। 
ऊंचे ऊंचे शिविर गिराए॥ 
तुमने क्रोधित रूप निकाला। 
प्रगटीं डाल गले मुंड माला॥
**
चर्म की साड़ी चीते वाली। 
हड्डी ढांचा था बलशाली॥ 
विकराल मुखी आंखें दिखलाई। 
जिसे देख सृष्टि घबराई॥ 
**
चंड मुंड ने चक्र चलाया। 
ले तलवार हूं शब्द गुंजाया॥
पापियों का कर दिया निस्तारा। 
चंड मुंड दोनों को मारा॥
**
हाथ में मस्‍तक ले मुस्काई। 
पापी सेना फिर घबराई॥ 
सरस्वती मॉं तुम्हें पुकारा। 
पड़ा चामुंडा नाम तिहारा ॥
**
चण्‍ड मुण्‍ड की मृत्यु सुनकर। 
कालक मौर्य आए रथ पर॥ 
अरब खरब युद्ध के पथ पर। 
झोंक दिए सब चामुंडा पर॥ 
**
उग्र चंडिका प्रगटीं आकर। 
गीदड़ियों की वाणी भरकर ॥
काली खटवांग घूसों से मारा। 
ब्रह्माणी ने फेंकी जल धारा॥ 
**
महेश्वरी ने त्रिशूल चलाया। 
मॉं वैष्णवी चक्र घुमाया॥
कार्तिकेय की शक्ति आई। 
नारसिंही दैत्यों पे छाई॥ 
**
चुन चुन सिंह सभी को खाया। 
हर दानव घायल घबराया॥
रक्‍तबीज माया फैलाई। 
शक्ति उसने नई दिखाई॥
**
रक्‍त गिरा जब धरती ऊपर। 
नया दैत्य प्रगटा था वहीं पर॥
चण्‍डी मॉं अब शूल घुमाया। 
मारा उसको लहू चुसाया॥
**
शुंभ निशुंभ अब दौड़े आए। 
शत्रू सेना भरकर लाए॥
वज्रपात संग शूल चलाए। 
सभी देवता कुछ घबराए॥ 
**
ललकारा फिर घूंसा मारा। 
ले त्रिशूल किया निस्तारा ॥ 
शुंभ निशुंभ धरती पर सोए। 
दैत्य सभी देखकर रोए ॥ 
**
चामुण्‍डा मॉं धर्म बचाया। 
अपना शुभ मंदिर बनवाया॥
सभी देवता आके मनाते । 
हनुमत भैरव चंवर डुलाते ॥ 
**
आश्विन चैत्र नवरात्रे आऊं। 
ध्वजा नारियल भेंट चढ़ाऊं॥
बडेर नदी स्नान कराऊं। 
चामुंडा मां तुमको ध्याऊं॥ 
*****
॥ दोहा ॥
शरणागत को शक्ति दो 
हे जग की आधार। 
'ओम' ये नैया डोलती 
कर दो भव से पार॥

बुधवार, 29 नवंबर 2023

जुगल छबिकी आरति करूँ नीकी | Jugal Chhabi Ki Aarti Karu Niki | भगवान् श्रीसीताराम जी की आरती | Shri Sitaram Ki Arti Lyrics in Hindi

जुगल छबिकी आरति करूँ नीकी | Jugal Chhabi Ki Aarti Karu Niki | भगवान् श्रीसीताराम जी की आरती | Shri Sitaram Ki Arti Lyrics in Hindi


जुगल छबिकी आरति करूँ नीकी।
गौर-बरन श्रीजनकललीकी, 
स्याम-बरन सिय-पीकी। ॥
जुगल छबिकी आरति करूँ नीकी।
*****
मुकुट चंद्रिका में द्युति राजै 
अगनित सूर्य-ससीकी। 
सुंदर अंग-अंगमें छबि है 
कोटिन काम-रतीकी ॥
*****
जुगलरूप में सबही पटतर 
उपमा हो गई फीकी। 
रामेस्वर लखि ललित जुगल छबि 
हुलसत हिय सबही की ॥
*****
जुगल छबिकी आरति करूँ नीकी।
गौर-बरन श्रीजनकललीकी, 
स्याम-बरन सिय-पीकी। ॥
जुगल छबिकी आरति करूँ नीकी।
*****

आज बनी छबि भारी श्रीराघवजीकी | Aaj Bani Chhabi Bhari Shri Raghav Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi

आज बनी छबि भारी श्रीराघवजीकी | Aaj Bani Chhabi Bhari Shri Raghav Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi 


आज बनी छबि भारी श्रीराघवजीकी। 
सहित जानकी रत्नसिंहास।।। 
राजत अवधबिहारी ।।
*****
रवि, शशि कोटि देखि छबि लाजे ।
तिलक पटल द्युतिकारी।।
बदनमयंक तापत्रयमोचन ।
मंद हासरस न्यारी ।।
*****
बाम अंग श्रीसीता (जी) सोहैं। 
हनुमत आज्ञाकारी।। 
गौर श्याम सुंदर तन सोहैं। 
चन्द्रबदन उजियारी ।।
*****
रत्नजटित आभूषण सोहै ।
मोतिनकी छबि भारी ।।
क्रीट मुकुट मकराकृत कुंडल। 
गल बनमाला प्‍यारी ।। 
*****
बाहु विशाल विभूषण सुन्दर ।
कर शुचि सारंगधारी ।।
कटि पट पीत बसनकी सोभा ।
मोहन मदन निहारी ।। 
*****
मुनिजन चरण सरोरुह सेवत ।
ध्यान धरत त्रिपुरारी ।।
आज बनी छबि भारी श्रीराघवजीकी। 
सहित जानकी रत्नसिंहासन ।।
राजत अवधबिहारी ।।
*****

आरति श्रीजनक-दुलारीकी | Arati Shri Janak Dulari Ki | Janaki Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi

आरति श्रीजनक-दुलारीकी | Arati Shri Janak Dulari Ki | Janaki Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi


आरति श्रीजनक-दुलारीकी । 
सीताजी रघुबर-प्यारीकी ॥ 
आरति श्रीजनक-दुलारीकी । 
सीताजी रघुबर-प्यारीकी ॥
*****
जगत-जननि जगकी विस्तारिणि। 
नित्य सत्य साकेत-विहारिणि।। 
परम दयामयि दीनोद्धारिणि। 
मैयाभक्तन-हितकारीकी ॥
सीताजी रघुबर-प्यारीकी ॥
*****
सती शिरोमणि पति-हित-कारिणि। 
पति-सेवा हित वन-वन चारिणि।। 
पति-हित पति-वियोग-स्वीकारिणि। 
त्याग-धर्म-मूरति-धारीकी ॥ 
सीताजी रघुबर-प्यारीकी ॥
*****
विमल-कीर्ति सब लोकन छाई। 
नाम लेत पावन मति आई।। 
सुमिरत कटत कष्ट दुखदाई। 
शरणागत-जन-भय-हारीकी ॥
सीताजी रघुबर-प्यारीकी ॥
*****