जय प्रेतराज कृपालु मेरी ||प्रेतराज सरकार की आरती || Pretraj Sarkar Ki Aarti Lyrics in Hindi and English श्री प्रेतराज सरकार बालाजी मंदिर में प्रेतराज सरकार दण्डाधिकारी पद पर आसीन हैं। प्रेतराज सरकार के विग्रह पर भी चोला चढ़ाया जाता है। प्रेतराज सरकार को दुष्ट आत्माओं को दण्ड देने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। भक्तिभाव से उनकी आरती , चालीसा , कीर्तन , भजन आदि किए जाते हैं। बालाजी के सहायक देवता के रूप में ही प्रेतराज सरकार की आराधना की जाती है। प्रेतराज सरकार को पके चावल का भोग लगाया जाता है। ** ** जय प्रेतराज कृपालु मेरी ||प्रेतराज सरकार की आरती || Pretraj Sarkar Ki Aarti Lyrics in Hindi and English ** जय प्रेतराज कृपालु मेरी अरज अब सुन लीजिये। ** मैं शरण तुम्हारी आ गया हूँ, नाथ दर्शन दीजिये।। ** मैं करूं विनती आपसे अब, तुम दयामय चित धरो। ** चरणों का ले लिया आसरा, प्रभु वेग से मेरा दुःख हरो।। ** सिर पर मोर मुकुट कर में धनुष, गलबीच मोतियन माल है। ** जो करे दर्शन प्रेम से सब, कटत तन के जाल हैं।। ** जब पहन बख्तर ले ख...