सोमवार, 15 सितंबर 2025

जीवित्पुत्रिका व्रत : महत्व, पूजन विधि व जितिया व्रत की कथाएँ | Jitiya Vrat Katha PDF Download

जीवित्पुत्रिका व्रत : महत्व, पूजन विधि व जितिया व्रत की कथाएँ | Jitiya Vrat Katha PDF Download
**

जीवित्पुत्रिका व्रत या जितिया व्रत का महत्‍व एवं विधि (Jitiya Vrat Ka Mahatva evam Vidhi)

**
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो कोई भी महिला जीवित्पुत्रिका व्रत या जितिया व्रत करती है उसकी संतान पर कभी कोई बड़ा संकट नहीं आता। साथ ही संतान का जीवन सुख से भर जाता है। महिलायें इस व्रत में अन्‍न-जल ग्रहण नहीं करती हैं अर्थात इस दिन निर्जला रहती हैं। इस दिन कुशा से बनी जीमूतवाहन की प्रतिमा की पूजा करने का विधान है। साथ ही मिट्टी और गाय के गोबर से चील और सियारिन की मूर्ति भी बनायी जाती है। महिलायें शुभ मुहूर्त में विधि विधान पूजा करके जितिया की कथा सुनती हैं।
**

जितिया व्रत कथा / चील और सियारिन की कथा (Jitiya Vrat Katha / Cheel aur Siyari Ki Katha)

**
किसी समय में एक वन में एक चील और सियारिन रहती थी। दोनों में पक्‍की मित्रता थी और वे हर काम को आपस में मिल-बांट के किया करती थीं। एक बार कुछ महिलाएं जंगल में आई जो जितिया व्रत की आपस में बात कर रही थीं। चील के मन में इस व्रत के बारे में जानने की इच्‍छा हुई। वह महिलाओं के पास जाकर उनसे व्रत के बारे में पूछने लगी। महिलाओं ने जितिया व्रत के विधान के बारे में चील को सारी बात बता दी। 
**
चील ने जाकर इस व्रत के बारे में अपनी मित्र सियारिन को बताया। जिसके बाद दोनों ने जितिया माता का व्रत और पूजन करने का संकल्‍प लिया और शाम को पूजा की। लेकिन पूजा के बाद ही चील और सियारिन को भूख लगने लगी। जब सियारिन को भूख बर्दास्त नहीं हुई तो वह जंगल में शिकार करने चली गई। सियारिन जब मांस को खा रही थी, तभी चील ने उसे देख लिया और उसने सियारिन की बहुत डांट लगाई। सियारिन का व्रत खण्डित हो गया जबकि चील ने व्रत को पूरी विधि से पूर्ण किया। 
**
अगले जन्म में सियारिन और चील बहन के रूप में एक प्रतापी राजा के यहां जन्‍मीं। सियारिन का विवाह एक राजकुमार से हुआ और चील का विवाह राज्य मंत्री के पुत्र से हुआ। कुछ समय बीता तो सियारिन ने एक पुत्र को जन्म दिया लेकिन जन्म के कुछ दिन बाद ही उसके पुत्र की मृत्यु हो गई। इसके बाद चील ने भी एक पुत्र को जन्म दिया, जो जीवित तथा स्वास्थ्य रहा। यह देख सियारिन को अपनी बहन चील से ईर्ष्या होने लगी।
**
जलन में आकर सियारिन ने अपने बहन के पुत्र और पति को मरवाने की कोशिश की, परंतु दोनों ही बच गए। एक दिन देवी मां सियारिन के सपने में आई और उन्होंने सियारिन से कहा कि यह तुम्हारे पूर्व जन्म के कर्म का फल है, अगर तुम अपनी परिस्थिति ठीक करना चाहती हो तो मां जितिया का व्रत और उपासना करो। 
**
प्रातः काल उठकर इस सपने के बारे में सियारिन ने अपने पति को बताया। सियारिन के पति ने यह सुन सियारिन को ये व्रत करने की अनुमति दे दी साथ ही उसकी बहन चील से माफी मांगने को भी कहा। इसके बाद सियारिन चील के घर गई और उससे अपने गलतियों की माफी मांगी। सियारिन को उसकी गलतियों पर पछतावा देखकर चील ने उसे माफ कर दिया।
**
अगले साल जब जितिया व्रत पड़ा तो ये व्रत सियारिन और उसकी बहन चील दोनों ने एक साथ रखा। माता जितिया ने प्रसन्न होकर सियारिन को पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद दिया। कुछ दिनों बाद ही सियारिन ने एक सुंदर बालक को जन्म दिया। इसके बाद दोनों बहन प्रेम भाव से खुशी-खुशी रहने लगी।   
**

जितिया व्रत की दूसरी कथा (Jivitputrika Vrat Katha)

**
जब वृद्धावस्था में जीमूतवाहन के पिता ने अपना सारा राजपाट त्यागकर वानप्रस्थ आश्रम जाने का निर्णय लिया, तब जीमूतवाहन ने अपने साम्राज्य को अपने भाइयों को सौंपकर अपने पिता की सेवा करने के लिए जंगल की ओर प्रस्थान किया। जीमूतवाहन का विवाह मलयवती नामक एक राजकन्या से हुआ। एक दिन, जीमूतवाहन जब जंगल में जा रहे थे तो उन्हें एक बूढ़ी महिला रोते हुए दिखी। जीमूतवाहन को पता चला कि वह नागवंश की स्त्री है। वृद्ध महिला ने आगे बताया कि नागों ने पक्षियों के राजा गरुण को रोजाना खाने के लिए नागों की बलि देने का वचन दिया है और इसी के कारण अब उसके बेटे शंखचूड़ की बारी है।
**
यह सुनकर जीमूतवाहन ने महिला को कहा कि वह स्वयं अपनी बलि दे देंगे। इसके बाद, जीमूतवाहन ने शंखचूड़ से लाल कपड़ा लिया और वह अपनी बलि देने के लिए चट्टान पर लेट गए। जब गरुण आए, तो उन्होंने लाल कपड़े में ढके जीव को देखा और वह उसे पहाड़ की ऊंचाई पर उड़ा ले गए। पंजों में जकड़े हुए जब पीड़ा के कारण जीमूतवाहन कराहने लगे और तब गरुड़ की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने जीमूतवाहन से पूछा कि वह कौन हैं और नागों के स्थान पर वह क्या कर रहे हैं। इसके बाद जीमूतवाहन ने गरुड़ राज को पूरी बात बताई।  जीमूतवाहन की बहादुरी और त्याग से गरुण प्रसन्न हुए। इसके बाद गरुड़ राज ने न केवल जीमूतवाहन को जीवनदान दिया बल्कि यह भी निश्‍चय किया कि वे आगे से नागों की बलि नहीं लेंगे। कहते हैं इसी घटना के बाद से जीमूतवाहन की पूजा की परंपरा शुरू हुई।
**

जितिया व्रत की तीसरी कथा (Jitiya Ki Kahani)

**
महाभारत युद्ध में अपने पिता गुरु द्रोणाचार्य की मृत्यु का बदला लेने के लिए अश्वत्थामा पांडवों के शिविर में घुस गये। उन्‍होंने शिविर के अंदर पांच लोगों को सोते हुए पाया और उन्‍हें पांच पांडव समझकर मार दिया, परंतु वे द्रोपदी और पांडवों की पांच संतानें थीं। उसके उपरांत अुर्जन ने अश्वत्थामा की दिव्य मणि उसके माथे से निकाल ली।
**
अश्वत्थामा ने बदला लेने के लिए अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने की कोशिश की। जिसके लिए उसने उत्तरा के गर्भ पर ब्रह्मास्त्र से वार किया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा की अजन्मी संतान को फिर से जीवित कर दिया। पुनः जीवित होने के कारण उसका नाम जीवित पुत्र पड़ा। चूंकि श्री कृष्ण ने उत्तरा की भी रक्षा की थी इसी कारण से वह जीवितपुत्रिका कहलाईं। ऐसी मान्यता है कि इस घटना के बाद से ही जीवितपुत्रिका या जितिया व्रत का आरंभ हुआ।
**

Frequently Asked Questions (FAQ)

**
1. जितिया व्रत कब रखा जाता है?
उत्तर: जितिया व्रत अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है, और यह व्रत दो दिन पहले सप्तमी से प्रारंभ होता है।
**
2. जीवित्पुत्रिका व्रत क्यों किया जाता है?
उत्तर: यह व्रत माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए निर्जल उपवास रखकर करती हैं।
**
3. जितिया व्रत में महिलाएं क्या खाती हैं?
उत्तर: इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं, यानी न तो अन्न ग्रहण करती हैं और न ही जल। अगले दिन पारण के समय भोजन करती हैं।
**
4. जितिया व्रत की मुख्य पूजा किसकी होती है?
उत्तर: इस व्रत में जीमूतवाहन, चील, सियारिन, तथा माँ जितिया की पूजा की जाती है।
**
5. क्या जितिया व्रत सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाता है?
उत्तर: परंपरागत रूप से यह व्रत महिलाएं करती हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में पुरुष भी अपनी संतान की रक्षा के लिए यह व्रत करते हैं।
**
6. जितिया व्रत की पूजा कैसे की जाती है?
उत्तर: शुभ मुहूर्त में महिलाएं कुशा से जीमूतवाहन की प्रतिमा बनाकर, चील और सियारिन की मिट्टी व गोबर से मूर्ति बनाकर पूजा करती हैं और व्रत कथा सुनती हैं।
**
7. जितिया व्रत की कौन-कौन सी प्रसिद्ध कथाएँ हैं?
उत्तर: प्रमुख कथाओं में चील-सियारिन की कथा, जीमूतवाहन की कथा, और अश्वत्थामा एवं जीवित पुत्र की कथा शामिल हैं।
**
8. जितिया व्रत की शुरुआत कैसे हुई?
उत्तर: माना जाता है कि व्रत की शुरुआत अश्वत्थामा द्वारा उत्तरा के गर्भ पर ब्रह्मास्त्र चलाने और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा शिशु को पुनर्जीवित करने की घटना से हुई।
**
9. इस व्रत में किन वस्तुओं का प्रयोग होता है?
उत्तर: कुशा, मिट्टी, गोबर, लाल धागा, धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प, जल कलश, और कथा-पुस्तिका आदि का प्रयोग होता है।
**
10. जितिया व्रत का पारण कब और कैसे किया जाता है?
उत्तर: व्रत का पारण नवमी तिथि को सूर्योदय के बाद किया जाता है। महिलाएं स्नान करके पूजन के बाद फलाहार या अन्न ग्रहण करती हैं।
**
**

Jivitputrika Vrat ya Jitiya Vrat ka Mahatva evam Vidhi (Jitiya Vrat Ka Mahatva evam Vidhi)

**
Dharmik manyataon ke anusar jo koi bhi mahila Jivitputrika Vrat ya Jitiya Vrat karti hai uski santaan par kabhi koi bada sankat nahi aata. Saath hi santaan ka jeevan sukh se bhar jaata hai. Mahilayein is vrat mein ann-jal grahan nahi karti hain arthaat is din nirjala rahti hain. Is din kusha se bani Jimutvahan ki pratima ki pooja karne ka vidhan hai. Saath hi mitti aur gaay ke gobar se cheel aur siyarin ki murti bhi banayi jaati hai. Mahilayein shubh muhurat mein vidhi vidhan pooja karke Jitiya ki katha sunti hain.
**

Jitiya Vrat Katha / Cheel aur Siyarin Ki Katha (Jitiya Vrat Katha / Cheel aur Siyarin Ki Katha)

**
Kisi samay mein ek van mein ek cheel aur siyarin rahti thi. Dono mein pakki mitrata thi aur ve har kaam ko aapas mein mil-baant ke kiya karti thin. Ek baar kuchh mahilaen jangal mein aayi jo Jitiya vrat ki aapas mein baat kar rahi thin. Cheel ke man mein is vrat ke baare mein jaanne ki ichchha hui. Vah mahilaon ke paas jaakar unse vrat ke baare mein poochhne lagi. Mahilaon ne Jitiya vrat ke vidhan ke baare mein cheel ko saari baat bata di.
**
Cheel ne jaakar is vrat ke baare mein apni mitr siyarin ko bataya. Jiske baad dono ne Jitiya Mata ka vrat aur poojan karne ka sankalp liya aur shaam ko pooja ki. Lekin pooja ke baad hi cheel aur siyarin ko bhukh lagne lagi. Jab siyarin ko bhukh bardasht nahi hui to vah jangal mein shikaar karne chali gayi. Siyarin jab maans ko kha rahi thi, tabhi cheel ne use dekh liya aur usne siyarin ki bahut daant lagayi. Siyarin ka vrat khandit ho gaya jabki cheel ne vrat ko poori vidhi se poorn kiya.
**
Agale janm mein siyarin aur cheel bahan ke roop mein ek pratapi raja ke yahan janmin. Siyarin ka vivaah ek rajkumar se hua aur cheel ka vivaah rajya mantri ke putra se hua. Kuchh samay beeta to siyarin ne ek putra ko janm diya lekin janm ke kuchh din baad hi uske putra ki mrityu ho gayi. Iske baad cheel ne bhi ek putra ko janm diya, jo jivit tatha svasth raha. Yah dekh siyarin ko apni bahan cheel se irshya hone lagi.
**
Jalan mein aakar siyarin ne apne bahan ke putra aur pati ko marvane ki koshish ki, parantu dono hi bach gaye. Ek din devi maa siyarin ke sapne mein aayi aur unhone siyarin se kaha ki yah tumhare poorv janm ke karm ka phal hai, agar tum apni paristhiti theek karna chahti ho to maa Jitiya ka vrat aur upasana karo.
**
Praatah kaal uthkar is sapne ke baare mein siyarin ne apne pati ko bataya. Siyarin ke pati ne yah sun siyarin ko ye vrat karne ki anumati de di saath hi uski bahan cheel se maafi maangne ko bhi kaha. Iske baad siyarin cheel ke ghar gayi aur usse apne galtiyon ki maafi maangi. Siyarin ko uski galtiyon par pachtava dekhkar cheel ne use maaf kar diya.
**
Agale saal jab Jitiya vrat pada to ye vrat siyarin aur uski bahan cheel dono ne ek saath rakha. Mata Jitiya ne prasann hokar siyarin ko putra prapti ka aashirvaad diya. Kuchh dino baad hi siyarin ne ek sundar balak ko janm diya. Iske baad dono bahan prem bhav se khushi-khushi rahne lagi.
**

Jitiya Vrat Ki Dusri Katha (Jivitputrika Vrat Katha)

**
Jab vriddhavastha mein Jimutvahan ke pita ne apna saara rajpaat tyaagkar vanprasth aashram jaane ka nirnay liya, tab Jimutvahan ne apne samrajya ko apne bhaiyon ko saumpkar apne pita ki seva karne ke liye jangal ki aur prasthaan kiya. Jimutvahan ka vivaah Malayavati naamak ek rajkanya se hua. Ek din, Jimutvahan jab jangal mein ja rahe the to unhe ek budhi mahila rote hue dikhi. Jimutvahan ko pata chala ki vah Nagvansh ki stri hai. Vriddh mahila ne aage bataya ki naagon ne pakshiyon ke raja Garud ko roj khaane ke liye naagon ki bali dene ka vachan diya hai aur isi ke kaaran ab uske bete Shankhchud ki baari hai.
**
Yah sunkar Jimutvahan ne mahila ko kaha ki vah swayam apni bali de denge. Iske baad, Jimutvahan ne Shankhchud se laal kapda liya aur vah apni bali dene ke liye chattan par let gaye. Jab Garud aaye, to unhone laal kapde mein dhake jeev ko dekha aur vah use pahad ki unchai par uda le gaye. Panjon mein jakde hue jab peeda ke kaaran Jimutvahan karaahe lage aur tab Garud ki nazar unpar padi aur unhone Jimutvahan se poocha ki vah kaun hain aur naagon ke sthan par vah kya kar rahe hain. Iske baad Jimutvahan ne Garud raj ko poori baat batayi. Jimutvahan ki bahaduri aur tyaag se Garud prasann hue. Iske baad Garud raj ne na keval Jimutvahan ko jeevandan diya balki yah bhi nishchay kiya ki ve aage se naagon ki bali nahi lenge. Kehte hain isi ghatna ke baad se Jimutvahan ki pooja ki parampara shuru hui.
**

Jitiya Vrat Ki Teesri Katha (Jitiya Ki Kahani)

**
Mahabharat yudh mein apne pita guru Dronacharya ki mrityu ka badla lene ke liye Ashwatthama Pandavon ke shivir mein ghus gaye. Unhone shivir ke andar paanch logon ko sote hue paaya aur unhein paanch Pandav samajhkar maar diya, parantu ve Draupadi aur Pandavon ki paanch santaanen thin. Uske uparant Arjun ne Ashwatthama ki divya mani uske maathe se nikaal li.
**
Ashwatthama ne badla lene ke liye Abhimanyu ki patni Uttara ke garbh mein pal rahe bacche ko maarne ki koshish ki. Jiske liye usne Uttara ke garbh par Brahmastra se vaar kiya. Tab Bhagwan Shri Krishna ne Uttara ki ajnami santaan ko fir se jivit kar diya. Punah jivit hone ke kaaran uska naam Jivit Putra pada. Choonki Shri Krishna ne Uttara ki bhi raksha ki thi isi kaaran se vah Jivitputrika kehlaai. Aisi manyata hai ki is ghatna ke baad se hi Jivitputrika ya Jitiya vrat ka aarambh hua.
*****

Frequently Asked Questions (FAQ)

**
Jitiya Vrat kab rakha jaata hai?
Uttar: Jitiya Vrat Ashwin maas ke Krishna paksh ki Ashtami tithi ko rakha jaata hai, aur yah vrat do din pehle Saptami se prarambh hota hai.
**
Jivitputrika Vrat kyon kiya jaata hai?
Uttar: Yah vrat mataen apni santaan ki dirghayu, svasthya aur suraksha ke liye nirjal upvaas rakhkar karti hain.
**
Jitiya Vrat mein mahilaen kya khati hain?
Uttar: Is din mahilaen nirjala upvaas karti hain, yani na to ann grahan karti hain aur na hi jal. Agle din paran ke samay bhojan karti hain.
**
Jitiya Vrat ki mukhya pooja kinki hoti hai?
Uttar: Is vrat mein Jimutvahan, Cheel, Siyarin, tatha Maa Jitiya ki pooja ki jaati hai.
**
Kya Jitiya Vrat sirf mahilaon dwara kiya jaata hai?
Uttar: Paramparagat roop se yah vrat mahilaen karti hain, lekin kuchh kshetron mein purush bhi apni santaan ki raksha ke liye yah vrat karte hain.
**
Jitiya Vrat ki pooja kaise ki jaati hai?
Uttar: Shubh muhurat mein mahilaen kusha se Jimutvahan ki pratima banakar, cheel aur siyarin ki mitti va gobar se murti banakar pooja karti hain aur vrat katha sunti hain.
**
Jitiya Vrat ki kaun-kaun si prasiddh kathayen hain?
Uttar: Pramukh kathayon mein cheel-siyarin ki katha, Jimutvahan ki katha, aur Ashwatthama evam Jivit Putra ki katha shamil hain.
**
Jitiya Vrat ki shuruaat kaise hui?
Uttar: Mana jaata hai ki vrat ki shuruaat Ashwatthama dwara Uttara ke garbh par Brahmastra chalaane aur Bhagwan Shri Krishna dwara shishu ko punarjivit karne ki ghatna se hui.
**
Is vrat mein kin vastuon ka prayog hota hai?
Uttar: Kusha, mitti, gobar, laal dhaaga, dhoop, deep, naivedya, pushp, jal kalash, aur katha-pustika aadi ka prayog hota hai.
**
Jitiya Vrat ka paran kab aur kaise kiya jaata hai?
Uttar: Vrat ka paran Navami tithi ko suryoday ke baad kiya jaata hai. Mahilayein snaan karke poojan ke baad phalhaar ya ann grahan karti hain.
***

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हमें खुशी होगी यदि आप हमारे टेलीग्राम चैनल https://t.me/e_stuti से भी जुड़ेंगे। आभार