बुधवार, 8 दिसंबर 2021

श्री शीतला माता की आरती || जय शीतला माता || Shri Shitala Mata Ki Aarti || Jay Sheetala Mata || Aarti Lyrics in Hindi

श्री शीतला माता की आरती || जय शीतला माता || Shri Shitala Mata Ki Aarti || Jay Sheetala Mata || Aarti Lyrics in Hindi 

 
जय शीतला माता

मैया जय शीतला माता।

आदि ज्योति महारानी 

आदि ज्‍योति महारानी 

सब फल की दाता।।

ॐ जय शीतला माता।।

जय शीतला माता

मैया जय शीतला माता।

आदि ज्योति महारानी 

आदि ज्‍योति महारानी 

सब फल की दाता।।

ॐ जय शीतला माता।।


रतन सिंहासन शोभित

श्वेत छत्र भाता। 

मैया श्‍वेत छत्र भाता।

ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें

ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें

जगमग छवि छाता।।

ॐ जय शीतला माता।।


विष्णु सेवत ठाढ़े

सेवें शिव धाता। 

मैया सेवें शिव धाता 

वेद पुराण वरणत

वेद पुराण वरणत

पार नहीं पाता।।

ॐ जय शीतला माता।।


इन्द्र मृदङ्ग बजावत

चन्द्र वीणा हाथा। 

मैया चन्‍द्र वीणा हाथा।

सूरज ताल बजावै

सूरज ताल बजावै

नारद मुनि गाता।।

ॐ जय शीतला माता।।


घण्टा शङ्ख शहनाई

बाजै मन भाता। 

मैया बाजै मन भाता।

करै भक्तजन आरति

करै भक्तजन आरति

लखि लखि हर्षाता।।

ॐ जय शीतला माता।।


ब्रह्म रूप वरदानी

तीन काल ज्ञाता।

मैया तीन काल ज्ञाता।

भक्तन को सुख देती

भक्तन को सुख देती

मातु पिता भ्राता।।

ॐ जय शीतला माता।।


जो जन ध्यान लगावे

प्रेम शक्ति पाता।

मैया प्रेम शक्ति पाता।

सकल मनोरथ पावे

सकल मनोरथ पावे

भवनिधि तर जाता।।

ॐ जय शीतला माता।।


रोगों से जो पीड़ित 

शरण तेरी आता।

मैया शरण तेरी आता।

कोढ़ी पावे निर्मल काया

कोढ़ी पावे निर्मल काया

अन्ध नेत्र पाता।।

ॐ जय शीतला माता।।


बांझ पुत्र को पावे

दारिद्र कट जाता।

मैया दारिद्र कट जाता।

ताको भजै जो नाहीं

ताको भजै जो नाहीं

सिर धुनि पछताता।।

ॐ जय शीतला माता।।


शीतल करती जन को

तू ही है जग त्राता।

मैया तू ही है जग त्राता।

उत्पत्ति काल बिनाशन

उत्पत्ति काल बिनाशन

तू सब की माता।।

ॐ जय शीतला माता।।


दास नारायण विनवै 

कर जोड़े माता 

कर जोड़े माता 

भक्ति आपनी दीजै

भक्ति आपनी दीजै

और न कुछ माता।।

ॐ जय शीतला माता।।


जय शीतला माता

मैया जय शीतला माता।

आदि ज्योति महारानी

आदि ज्योति महारानी

सब फल की दाता ।।

ॐ जय शीतला माता।।


जय शीतला माता

मैया जय शीतला माता।

आदि ज्योति महारानी

आदि ज्योति महारानी

सब फल की दाता ।।

ॐ जय शीतला माता।।

*****

 श्री शीतला माता की चालीसा || जय जय माता शीतला  तुमहिं धरै जो ध्यान || Shri Sheetala Chalisa || Jay Jay Mata Sheetala || Sheetala Stuti 

*****

देवीगीत के लिए क्लिक कीजिए 

*****

टेलीग्राम चैनल पर हमसे जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हमें खुशी होगी यदि आप हमारे टेलीग्राम और यूट्यूब चैनल से भी जुड़ेंगे। आभार