सोमवार, 10 अक्तूबर 2011

आरती श्री गिरिराज जी की || Shri Giriraj Ji Ki Aarti || Giriraj ki aarti | ॐ जय जय जय गिरिराज ||

आरती श्री गिरिराज जी की || Shri Giriraj Ji Ki Aarti || Giriraj ki aarti | ॐ जय जय जय गिरिराज ||


ओउम जय जय जय गिरिराज, स्वामी जय जय जय गिरिराज।
संकट में तुम राखौ, निज भक्तन की लाज।। ओउम जय ।।

इन्द्रादिक सब सुर मिल तुम्हरौ ध्यान धरैं।
रिषि मुनिजन यश गावें, ते भव सिन्धु तरैं।। ओउम जय ।।

सुन्दर रूप तुम्हारौ श्याम सिला सोहें।
वन उपवन लखि-लखि के भक्तन मन मोहे।। ओउम जय।।

मध्य मानसी गंग कलि के मल हरनी।
तापै दीप जलावें, उतरें वैतरनी।। ओउम जय।।

नवल अप्सरा कुण्ड सुहावन-पावन सुखकारी।
बायें राधा कुण्ड नहावें महा पापहारी।। ओउम जय।।

तुम्ही मुक्ति के दाता कलियुग के स्वामी।
दीनन के हो रक्षक प्रभु अन्तरयामी।। ओउम जय।।

हम हैं शरण तुम्हारी, गिरिवर गिरधारी।
देवकीनन्दन कृपा करो, हे भक्तन हितकारी।। ओउम जय।।

जो नर दे परिकम्मा पूजन पाठ करें।
गावें नित्य आरती पुनि नहिं जनम धरें।। ओउम जय।।


चित्र vallabhpith.com से साभार

विनम्र अनुरोध: अपनी उपस्थिति दर्ज करने एवं हमारा उत्साहवर्धन करने हेतु कृपया टिप्पणी (comments) में जय श्री गिरिराज स्वामी अवश्य अंकित करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हमें खुशी होगी यदि आप हमारे टेलीग्राम और यूट्यूब चैनल से भी जुड़ेंगे। आभार